Raw: WWE Raw का इस हफ्ते सफल समापन हो गया है. शो में जबरदस्त मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. कुछ कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. Crown Jewel 2025 का बिल्डअप भी किया गया. कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस का खूब मनोरंजन किया. रोमन रेंस ने इस बार वापसी कर बवाल मचाया. मेन इवेंट में हुए मैच ने सभी का दिल जीत लिया. विमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से खूब वाहवाही लूटी. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
रिया रिप्ली का सैगमेंट
Raw की शुरुआत रिया रिप्ली ने की. वह गुस्से में रिंग में आईं. उन्होंने ओस्का और कायरी सेन को बुलाया. उन्होंने रिंग के अंदर मामला सुलझाने की बात कही. इयो स्काई ने एंट्री की. इयो ने रिया से माफी मांगी और कहा कि वह हर बात में सही थीं. इयो ने कहा कि ओस्का और सेन उनकी फैमिली है. इयो ने कहा कि वह इनसे नहीं लड़ पाएंगी. ओस्का और सेन बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दीं. ओस्का ने कहा कि इयो को माफी मांगकर सेन की तरह बनना चाहिए. इयो वहां से जाती हैं. ओस्का और सेन ने पीछे से रिया पर अटैक किया. इयो ने अंदर आकर ओस्का को खींचा. कायरी ने इयो को पीछे हटने के लिए कहा. हालांकि, ओस्का ने इयो के ऊपर मिस्ट डाल दिया. ओस्का और कायरी ने मिलकर इसके बाद रिया और इयो की हालत खराब की.
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच और बेली का मैच
डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रुसेव के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. रुसेव का मुकाबले में दबदबा दिखा. मिस्टीरियो ने एक बार टाइटल लेकर भागने की कोशिश की लेकिन रुसेव ने उन्हें रिंग में धकेल दिया. मिस्टीरियो ने रुसेव पर टाइटल से हमला किया. मिस्टीरियो ने एडी गुरेरो की नकल करते हुए बेल्ट रुसेव पर फेंक दी लेकिन यह काम नहीं आया. रेफरी को यह बात समझ नहीं आई. मिस्टीरियो ने इसके बाद रुसेव को लो-ब्लो लगाया और रेफरी यह चीज देख नहीं पाए. मिस्टीरियो ने इसका फायदा उठाया और रुसेव को पिन करते हुए जीत हासिल कर ली.
शो में बेली का मुकाबला राकेल रॉड्रिगेज के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया. मुकाबले में रॉक्सन परेज ने दखलअंदाजी की और इस वजह से राकेल को जीत मिल गई. मैच के बाद बेली को लायरा वैल्किरिया ने बचाया. बेली ने इसके बाद राकेल और रॉक्सन को रिंग के बाहर किया. बेली को देखकर लायरा डर जाती हैं. हालांकि, बेली ने लायरा को शुक्रिया कहा.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज ने John Cena के रिटायरमेंट टूर की उड़ाई धज्जियां, हील टर्न को सी ग्रेड देकर उड़ाया मजाक
एलए नाइट का मैच और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट
एलए नाइट का मुकाबला कोफी किंग्सटन के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. ज़ेवियर वुड्स ने नाइट का ध्यान भटकाने की कोशिश की. हालांकि नाइट को इससे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई. उन्होंने अंत में कोफी को BFT लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की.
सैथ रॉलिंस ने एंट्री की. रॉलिंस ने कहा कि कोडी रोड्स भले ही उनसे 3-0 से आगे हों लेकिन वह मैच अब बीते जमाने की बात हो चुकी है. रॉलिंस ने कोडी के ऊपर खूब निशाना साधा. रोड्स ने भी आकर रॉलिंस को जवाब दिया. उन्होंने रॉलिंस और पॉल हेमन के बीच दरार डालने की कोशिश की. सैथ ने कहा कि वह क्राउन ज्वेल के बाद एक नया फ्यूचर लिखेंगे और वह WWE को एक नए युग में ले जाएंगे.
एजे स्टाइल्स का सैगमेंट और मेन इवेंट
एजे स्टाइल्स रिंग में ड्रेगन ली के साथ आए. उन्होंने कहा कि वह क्राउन ज्वेल में जॉन सीना को हरा देंगे. इसके बाद स्टाइल्स और ली का मुकाबला लॉस अमेरिकनोस के साथ हुआ. इस मैच में तगड़े हाइ-फ्लाईंग मूव्स देखने को मिले. स्टाइल्स और ली ने अंत में शानदार जीत हासिल की.
मेन इवेंट में द उसोज़़ का सामना ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड से हुआ. मैच में काफी बवाल मचा. ब्रेकर और रीड ने मिलकर जिमी उसो और जे उसो की हालत खराब की. खासतौर पर दोनों ने जिमी को ज्यादा निशान बनाया. एक बार लगा था कि उसोज़ मुकाबला बुरी तरह हार जाएंगे लेकिन रोमन रेंस ने एंट्री कर ली. उन्होंने चेयर से रीड और ब्रेकर पर खूब हमला किया. उनकी वजह से मुकाबले में द उसोज़ को शानदार जीत मिली.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns ने वापसी कर मचाया तांडव, दुश्मनों को तहस-नहस करते हुए भाइयों को दिलाई जीत
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines