WWE Raw Results: WWE Royal Rumble 2026 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. शो में तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए शानदार मैच देखने को मिला. विमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से वाहवाही लूटी. रॉयल रंबल 2026 का बिल्डअप भी देखने को मिला. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
एजे स्टाइल्स का सैगमेंट
शो की शुरुआत एजे स्टाइल्स ने की. स्टाइल्स ने फैंस का स्वागत किया. स्टाइल्स ने गुंथर को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि वो अभी कहीं नहीं जा रहे हैं और रॉयल रंबल में गुंथर की हालत खराब करेंगे. स्टाइल्स ने कहा कि वो एक बार वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं. सीएम पंक ने एंट्री की. पंक ने कहा कि वो स्टाइल्स का बहुत सम्मान करते हैं. पंक ने कहा कि स्टाइल्स के दावे बहुत ऊंचे हैं. स्टाइल्स ने कहा कि वो पंक और गुंथर दोनों को हरा सकते हैं. स्टाइल्स ने पंक के खिलाफ मैच की बात कही. पंक ने मैच के लिए हां कह दिया.
सिक्स विमेंस टैग टीम मैच
लिव मॉर्गन, रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला इयो स्काई, रिया रिप्ली और स्टेफनी वकेर के साथ हुआ. इस मुकाबले में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में जजमेंट डे के सदस्यों ने दखलअंदाजी की. मैच के अंत में इयो ने मॉर्गन को स्प्रिंगबोर्ड मिसाइल ड्रॉपकिक लगाई. वहीं रिप्ली ने परेज को रिप्टाइड लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की.
द विज़न का सैगमेंट
पॉल हेमन ने अपना परिचय दिया. उन्होंने कहा कि विज़न रेड ब्रांड की स्टार पावर बढ़ाने के लिए यहां पर आया है. हेमन ने विज़न के सभी सदस्यों का परिचय दिया. एडम पीयर्स ने रिंग में एंट्री की. उन्होंने ब्रेकर का सस्पेंशन खत्म किया. पीयर्स ने कहा कि विज़न की पूरी टीम आगामी रॉयल रंबल मैच का हिस्सा बनेगी.
ऑस्टिन थ्योरी का मैच
ऑस्टिन थ्योरी का मुकाबला रे मिस्टीरियो के साथ हुआ. दोनों स्टार्स ने अच्छा मैच फैंस को दिया. रिंग के बाहर पेंटा ने लोगन पॉल को सुपरकिक लगााई. रिंग के बाहर काफी बवाल देखने को मिला. इसका फायदा थ्योरी ने उठाया. उन्होंने मिस्टीरियो को स्टॉम्प लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की. मैच के द विज़न के सभी सदस्यों ने मिस्टीरियो, पेंटा और ड्रेगन ली की हालत खराब की. खासकर ब्रेकर ने स्पीयर से खूब आतंक मचाया.
वर्ल्ड टैग टीम टाइटल के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच
अल्फा अकादमी, न्यू डे, लॉस अमेरिकानो और अमेरिकन मेड के बीच वर्ल्ड टैग टीम टाइटल के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. इस दौरान रिंगसाइड में जे उसो भी मौजूद थे. इस मैच में भी ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला. अंत में अल्फा अकादमी ने जीत दर्ज की. अब ये टीम द उसोज़ को टैग टीम टाइटल के लिए चुनौती पेश करेगी.
मेन इवेंट
मेन इवेंट में सीएम पंक ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप एजे स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच ड्रीम मैच देखकर फैंस भी खुश हुए. पंक और स्टाइल्स ने जीत के लिए मैच में सारी हदें पार कीं. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं हुआ. मुकाबला सही जा रहा था, लेकिन अचानक फिन बैलर ने आकर पंक पर हमला कर दिया. पंक और बैलर के बीच शो में दोस्ती देखने को मिली थी. पंक को बैलर ने बड़ा धोखा दिया. बैलर ने पहले रिंग के बाहर पंक को धराशाई किया. इसके बाद उन्होंने रिंग के अंदर पंक को तीन कू डी ग्रा मूव लगाकर उनकी हालत खराब कर दी.
ये भी पढ़ें:-77वें गणतंत्र दिवस पर WWE स्टार्स ने दी भारतवासियों को बधाई, जानें किसने क्या कहा?
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
19 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
23 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines