WWE Raw Results: WWE Raw का इस हफ्ते का शो खत्म हो गया है. ये शो आयरलैंड से लाइव आया था. तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. दर्शकों ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. मेन इवेंट में शानदार मैच देखने को मिला. विमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से वाहवाही लूटी. शो में रॉयल रंबल 2026 का बिल्डअप भी देखने को मिला. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
गुंथर का सैगमेंट
गुंथर ने शो की शुरुआत की. उन्होंने एक बार फिर जॉन सीना का नाम लेकर उनकी बेइज्जती की. गुंथर ने पिछले हफ्ते एजे स्टाइल्स को हराने पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि वो आगामी रॉयल रंबल मैच में एंट्री करेंगे. इसके बाद एजे स्टाइल्स आए. स्टाइल्स ने कहा कि उनका काम गुंथर के साथ खत्म नहीं हुआ है. स्टाइल्स ने रॉयल रंबल में गुंथर के खिलाफ रीमैच की मांग की. गुंथर ने कहा कि अगर स्टाइल्स रीमैच चाहते हैं तो फिर उन्हें अपना इन-रिंग करियर दांव पर लगाना पड़ेगा.
विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
बैकी लिंच ने मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. रिंगसाइड पर डुप्री का साथ देने के लिए नटालिया भी मौजूद थी. दोनों स्टार्स के बीच अच्छा मैच हुआ. मैच के अंत में डुप्री जीतने वाली थीं, लेकिन नटालिया ने उन्हें धोखा देकर लिंच का पांव रोप पर रख दिया. इसका फायदा बैकी ने उठाया. उन्होंने डुप्री को मैनहैंडल स्लैम लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद नटालिया ने डुप्री के ऊपर हमला किया.
जे उसो का सैगमेंट
जे उसो ने फैंस के बीच एंट्री की. उनका फैंस ने जोरदार अंदाज में स्वागत किया. जे ने कहा कि वो आगामी रॉयल रंबल मैच में एंट्री करेंगे. जे ने कहा कि वो पिछले साल की तरह रंबल मैच जीतकर रेसलमेनिया में चैंपियन बनेंगे.
टैग टीम मैच
रे मिस्टीरियो, पेंटा और ड्रेगन ली का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड, ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल से हुआ. रिंगसाइड में एडम पीयर्स भी मौजूद थे. वो देखना चाहते थे कि द विज़न द्वारा कोई गड़बड़ी तो नहीं हो रही है. टैग टीम मैच बहुत अच्छा रहा. लोगन ने थ्योरी को ब्रॉस नकल्स दिया. रेफरी ने ये चीज देख ली. पीयर्स ने वहां पर आकर ब्रॉस नकल्स उनसे ले लिया. इसका फायदा पेंटा ने उठाया. उन्होंने थ्योरी को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.
रिया रिप्ली और इयो स्काई का सैगमेंट
रिया रिप्ली और इयो स्काई का फैंस ने जोरदार अंदाज में स्वागत किया. रिया ने Saturday Night’s Main Event में होने वाले टैग टीम मैच के बारे में बात की. रिया ने कहा वो और स्काई विमेंस रॉयल रंबल मैच में भी एंट्री करेंगी. लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज ने एंट्री की. दोनों ने बेबीफेस टीम की बेइज्जती की. इसके बाद पीछ से राकेल रॉड्रिगेज ने आकर रिया पर हमला किया. रिंग में तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. अंत में हील टीम का दबदबा दिखा.
जे’वॉन एवंस का मुकाबला
जे’वॉन एवंस का मुकाबला एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ हुआ. मुकाबला अच्छा रहा, लेकिन एवंस को इंजरी आ गई. रेफरी को बीच में ही मैच रोकना पड़ा. इस तरह अमेरिकानो को जीत मिल गई.
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच
मेन इवेंट में सीएम पंक ने फिन बैलर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. बैलर का उनकी होमकंट्री के फैंस ने खूब अंदाज में स्वागत किया. पंक और बैलर के बीच तगड़ा मैच हुआ. बैलर कई बार जीत के करीब भी पहुंचे. अंत में वो पंक के GTS से नहीं बच पाए. पंक ने शानदार अंदाज में टाइटल रिटन किया. मैच के बाद पंक ने बैलर के प्रति सम्मान दिखाकर उन्हें गले लगाया.
ये भी पढ़ें:-WWE ने 2026 Royal Rumble मैच में हिस्सा लेने वाले 6 स्टार्स के नाम का किया खुलासा! Triple H ने की बड़ी गलती?
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines