Raw: WWE Raw का इस हफ्ते सफल समापन हो गया है. शो बहुत जबरदस्त रहा. तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. कुछ कहानियों को धमाककेदार अंदाज से आगे बढ़ाया गया. कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब दिल जीता. प्रशंसकों ने अपने चहेते सुपरस्टार्स को खूब चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने भी सभी का दिल जीता. वहीं मेन इवेंट में हुए बैटल रॉयल मैच में बवाल मचा. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
एडम पीयर्स की शुरुआत
WWE Raw की शुरुआत जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने की. पीयर्स ने फैंस का स्वागत किया. तुरंत ही ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और पॉल हेमन आ गए. ब्रेकर के कंधे पर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल लटका हुआ था. पीयर्स ने रॉलिंस की सर्जरी के बारे में बात की. पीयर्स ने बताया कि रॉलिंस अभी घर में हैं. पीयर्स ने कहा कि उन्हें रॉलिंस से टाइटल लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है. उन्होंने बताया कि Saturday Night’s Main Event में फैंस को नया चैंपियन मिलेगा. पीयर्स ने कहा कि बैटल रॉयल मैच जीतने वाला सुपरस्टार सीएम पंक का सामना करेगा. पीयर्स ने ब्रेकर से टाइटल लिया. इसके बाद पॉल हेमन ने प्रोमो कट किया. हेमन ने कहा कि सैथ रॉलिंस कभी भी अपने कंधे से समूह को लीड नहीं कर सकता है बल्कि उन्हें नीचे गिराने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें:- Roman Reigns के दुश्मन की WWE में वापसी को लेकर नया अपडेट, WrestleMania 42 से पहले फैंस को देंगे सरप्राइज!
वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
फिन बैलर और जेडी मैकडॉना ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली के खिलाफ डिफेंड की. इस मैच में बहुत ही तगड़ा एक्शन देखने को मिला. चारों स्टार्स ने धमाकेदार मूव्स लगाए. मैच का अंत भी शानदार रहा. बैलर ने एजे को स्टाइल्स क्लैश लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. एजे ने ही पलटवार करते हुए बैलर को स्टाइल्स क्लैश लगाकर पिन किया और मुकाबला जीत लिया. एजे और ली अब नए चैंपियंस बन गए हैं.
शो में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रुसेव के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच धमाकेदार मैच हुआ. इस बार लगा था कि डॉमिनिक का टाइटल रन खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. डॉमिनिक ने मैच में टाइटल लेकर भागने की कोशिश भी की लेकिन पेंटा ने उन्हें रोक दिया. डॉमिनिक ने टाइमकीपर हथोड़े से रुसेव पर हमला करना चाहा. हालांकि, रुसेव ने रोक लिया. रुसेव ने हथोड़े से डॉमिनिक को मारना चाहा लेकिन रेफरी ने रोक दिया. इसका फायदा मिस्टीरियो ने उठाया और रुसेव को लो-ब्लो लगा दिया. अंत में मिस्टीरियो ने रुसेव को 619 मूव लगाया और पिन करते हुए टाइटल रिटेन कर लिया. इसके बाद पेंटा ने भी रुसेव को डीडीटा लगाकर उनकी और ज्यादा हालत खराब कर दी.
विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच और स्टेफनी वकेर का मैच
बैकी लिंच ने मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच एक बार फिर बढ़िया मैच हुआ. डुप्री ने लिंच को अच्छी चुनौती पेश की. बैकी ने मुकाबले से भागने की कोशिश की. डुप्री ने उन्हें रोका लेकिन बैकी ने उनके ऊपर टाइटल से हमला कर दिया. इस तरह DQ से डुप्री को जीत मिल गई. इसके बाद WWE ने बताया कि रिया रिप्ली की नाक टूट गई है और वह कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर रहेंगी.
शो में स्टेफनी वकेर का मुकाबला रॉक्सन परेज के साथ हुआ. दोनों विमेंस स्टार्स ने मैच में तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में राकेल रॉड्रिगेज ने भी दखलअंदाजी की. उन्होंने परेज की मदद की. स्टेफनी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए परेज और रॉड्रिगेज को धराशाई कर दिया. अंत में स्टेफनी ने परेज को एंजल विंग्स लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद वकेर के ऊपर रॉक्सन और राकेल ने अटैक किया. उन्हें बचाने के लिए निकी बैला ने एंट्री की.
https://twitter.com/WWE/status/1980452037964820980
बैटल रॉयल मैच
शो में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के कंटेंडर्स के लिए बैटल रॉयल मैच हुआ. मैच में जे उसो, जिमी उसो, शेमस, आइवार, डॉमिनिक मिस्टीरियो, फिन बैलर, जेडी मैकडॉना, कोफी किंग्सटन, ग्रेसन वॉलर, ओटिस, अकीरा टोजावा, रुसेव, एजे स्टाइल्स, ड्रेगन ली और एलए नाइट ने हिस्सा लिया. सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. जे और जिमी का दबदबा देखने को मिला. दोनों ने स्टाइल्स को बाहर किया. जे ने नाइट को बाहर किया. उन्होंने जिमी को धोखा देते हुए उन्हें एलिमिनेट किया. अंत में जे ने मिस्टीरियो को बाहर कर मैच अपने नाम किया. सीएम पंक इसके बाद रिंग में आए. जे और उनका स्टेयरडाउन हुआ.
ये भी पढ़ें:- रेसलिंग जगत पर पसरा मातम, WWE दिग्गज का 58 साल की उम्र में निधन
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
16 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines