हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या होगा John Cena का फ्यूचर? Triple H ने किया बड़ा खुलासा

WWE Saturday Night’s Main Event में आखिरी मैच लड़कर जॉन सीना ने रेसलिंग को अलविदा कह दिया है. अब उनके WWE फ्यूचर को लेकर ट्रिपल एच ने बड़ा खुलासा किया है. आइए आपको इस बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
ट्रिपल एच का बड़ा बयान

John Cena WWE Future: WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने ऐतिहासिक करियर को अलविदा कह दिया है. सीना अब इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. 2025 में उनका रिटायरमेंट टूर जबरदस्त रहा. ट्रिपल एच ने उन्हें पूरी क्रिएटिव फ्रीडम दी हुई थी. इस वजह से ही उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रिटायरमेंट के बाद सीना का WWE फ्यूचर क्या होगा. ट्रिपल एच ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है.

WWE के साथ बने रहेंगे जॉन सीना

WWE Saturday Night’s Main Event के बाद पोस्ट शो में ट्रिपल एच नज़र आए. उन्होंने इवेंट को लेकर कई दिलचस्प बातें कहीं. साथ ही साथ जॉन सीना के भविष्य को लेकर भी बयान दिया. सीना अब रिंग में कम्पीट नहीं करेंगे. इस वजह से बिग ई ने द गेम से उनकी भूमिका के बारे में पूछा. ट्रिपल एच ने कहा,”जॉन सीना का WWE के प्रति जुनून अभी खत्म नहीं हुआ है. सीना का रिंग करियर आज रात खत्म हो गया है. एक प्रतियोगी के रूप में उनकी प्रतिष्ठा खत्म हो गई है”.

हाल ही में WWE के यूट्यूब चैनल पर टॉम रिनाल्डी को जॉन सीना ने अपना इंटरव्यू दिया था. सीना ने वहां पर खुलासा किया था कि उन्होंने WWE के साथ एक एंबेसडर के रूप में रहने के लिए पांच साल की डील साइन की है. इस बात की पुष्टि अब ट्रिपल एच ने भी कर दी है. मतलब साफ है कि सीना आगे भी WWE टीवी पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-John Cena के आखिरी मैच में WWE दिग्गजों का लगा जमावड़ा, फैंस और सुपरस्टार्स की आंखों से छलके आंसू

जॉन सीना ने 21 साल बाद किया टैपआउट

जॉन सीना ने अपने 23 साल के करियर में बहुत कम बार टैपआउट किया है. 21 साल पहले उन्होंने इस तरह हार मानी थी. अब जाकर गुंथर ने उन्हें टैपआउट कराया है. पिछले कुछ दिनों में गुंथर ने कई इंटरव्यू में कहा था कि वो सीना को गिव अप करने पर मजबूत कर देंगे. यहां तक कि उन्होंने ऐसा करने की कसम भी खाई थी. आखिरकार द रिंग जनरल ने अपना दम दिखा ही दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE से संन्यास के बाद भी चौंकाएगी John Cena की कमाई, जानिए कितनी है नेटवर्थ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola