Roman Reigns And Paul Heyman: अगस्त, 2020 में WWE में रोमन रेंस और पॉल हेमन साथ आए थे. इसके बाद से रेंस की किस्मत बदल गई. हेमन की वजह से रेंस टॉप स्टार बन गए. रोमन 1316 दिन तक चैंपियन रहे. इस साल रेसलमेनिया 41 में रेंस ने पॉल हेमन को धोखा देकर सैथ रॉलिंस से हाथ मिलाया था. इसके बाद से रेंस और हेमन एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं. वैसे हेमन जब भी मौका मिलता है तब रेंस पर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है.
WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन ने क्या कहा?
रेसलमेनिया 41 में पॉल हेमन ने ना सिर्फ रोमन रेंस बल्कि अपने दोस्त सीएम पंक को भी धोखा दिया था. हेमन ने रॉलिंस को मिलाकर द विज़न ग्रुप बनाया, जिसमें ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर को शामिल किया. हाल ही में हेमन, रीड और ब्रेकर ने रॉलिंस के ऊपर भी टर्न लिया. हेमन और रेंस के रास्ते एक बार फिर मिल गए हैं. आगामी 29 नवबंर को Survivor Series में वॉरगेम्स मैच में रेंस और हेमन का टकराव देखने को मिलेगा.
WWE ने एक्स पर रोमन रेंस की वापसी का जश्न मनाकर उनके Survivor Series के बेस्ट पलों का यूट्यूब वीडियो साझा किया. पॉल हेमन की इस पर नजर पड़ी. उन्होंने अपने पूर्व साथी का मजाक बनाते हुए दावा किया कि रोमन की सबसे बड़ी उपलब्धि उनके साथ रिंग में चलना था. हेमन ने अपनी इस बात के जरिए रेंस पर तगड़ा कटाक्ष किया है.
ये भी पढ़ें:-ये भी पढ़ें:-WWE में महिला रेसलर की शर्मनाक हरकत, पति को जीत दिलाने के लिए विरोधी का फाड़ा मास्क, तौलिए से चेहरा छिपाकर बचाई इज्जत
WWE Survivor Series 2025 में मेंस वॉरगेम्स मैच में कौन स्टार्स लेंगे हिस्सा?
Survivor Series 2025 में होने वाले में वॉरगेम्स मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. सीएम पंक की टीम का मुकाबला द विज़न ग्रुप से होने वाला है. पंक के साथ उनके अलावा रोमन रेंस, जे उसो, जिमी उसो और कोडी रोड्स हैं. वहीं विज़न ग्रुप में ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, ड्रू मैकइंटायर, ब्रॉक लैसनर और लोगन पॉल हैं. इनकी कहानी को अभी तक अच्छे अंदाज में आगे बढ़ाया गया है.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 से पहले आखिरी SmackDown के नतीजे लीक, Roman Reigns के भाई की सेमीफाइनल में एंट्री
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines