हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नए साल पर भावुक हुए WWE दिग्गज John Cena, 2025 को याद कर फैंस को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

13 दिसंबर 2025 को WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला लड़ा था. इसी के साथ उन्होंने इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट लिया. सीना ने नए साल की शुरुआत में अब फैंस को एक खास संदेश दिया है.

विज्ञापन
जॉन सीना ने दिया संदेश

John Cena: WWE में जॉन सीना के लिए 2025 शानदार रहा. उनके रिटायरमेंट टूर ने सभी का दिल जीता. 13 दिसंबर को उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. गुंथर के साथ उनका आखिरी मुकाबला हुआ था. टैपआउट के जरिए उन्हें हार का सामना करना पड़ा. खैर अब सीना ने 2026 की शुरुआत में एक इमोशनल मैसेज फैंस को दिया है. उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए दिल छू देने वाली बात कही है.

WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?

WWE में जॉन सीना का 23 साल का इन-रिंग करियर शानदार रहा. दो दशक से ज्यादा समय तक उन्होंने कंपनी का फेस बनकर काम किया. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. सीना ने इस बार अपने एक्स हैंडल पर 2025 के अपने रिटायरमेंट टूर का हिस्सा बनने के लिए सभी को धन्यवाद दिया. सीना ने कहा,”लाइफ चलती रहती है. हम सब आगे बढ़ते रहते हैं. 2026 आ गया है, लेकिन मैं 2025 के कई यादगार मोमेंट्स को हमेशा याद रखूंगा. सभी फैंस, साथी, आलोचक और दुनिया भर के सभी को लोगों का धन्यवाद जिन्होंने आवाज उठाकर 2025 को मेरे लिए एक यादगार साल बनाया.”

ये भी पढ़ें:-WWE में Triple H उठाएंगे बड़ा कदम! इन 3 स्टार्स को SmackDown से Raw में भेजकर दिया जा सकता है पुश

विज्ञापन

जॉन सीना ने अपने पुराने विरोधियों का किया सामना

जॉन सीना को उनके रिटायरमेंट टूर में क्रिएटिव फ्रीडम दी गई थी. उन्होंने अपनी इच्छा अनुसार काम किया. सीना ने अपने पुराने विरोधियों के साथ एक अंतिम मैच लड़ा, जिसमें ब्रॉक लैसनर, रैंडी ऑर्टन, सीएम पंक, एजे स्टाइल्स और आर-ट्रुथ शामिल थे. इसके अलावा सीना ने कोडी रोड्स, लोगन पॉल, डॉमिनिक मिस्टीरियो और गुंथर से भी टक्कर ली. सीना ने रेसलमेनिया 41 में कोडी को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. उन्होंने अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल हासिल किया. इसके अलावा उन्होंने मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल भी जीता. इसके साथ ही वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने. सीना के पास अब WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. बहुत जल्द उन्हें कंपनी हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर सकती है.

ये भी पढ़ें:-26 साल की WWE हसीना का परवान चढ़ा इश्क, प्रेमी को KISS करते हुए रोमांटिक फोटो के साथ कंफर्म किया रिश्ता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola