Hiroshi Tanahashi: दिसंबर 2025 में WWE दिग्गज जॉन सीना ने रेसलिंग से रिटायरमेंट लिया था. सभी फैंस उस दौरान काफी भावुक हो गए थे. अब एक और दिग्गज ने संन्यास ले लिया है, जिनका नाम हिरोशी तनहाशी है. न्यू जापान के हिरोशी ने अपने करियर का अंतिम मुकाबला लड़ लिया है. उन्होने Wrestle Kingdom 20 में 26 साल के ऐतिहासिक करियर का अंत पुराने विरोधी काजुचिका ओकाडा के खिलाफ किया. हिरोशी के रिटायर होने पर फैंस भी भावुक दिखे. एरीना में 50 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे. WWE और AEW स्टार्स ने भी उन्हें ट्रिब्यूट दिया.
Wrestle Kingdom 20 में हुआ तगड़ा मुकाबला
टोक्यो डोम में Wrestle Kingdom 20 में हिरोशी तनहाशी और काजुचिका ओकाडा के बीच मैच हुआ. दोनों का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. वैसे कई लोग इस बात से खुश नहीं थे कि ओकाडा को ये मौका दिया गया. दोनों के बीच 19वां मुकाबला हुआ. दोनों की केमिस्ट्री हमेशा शानदार रही है. दोनों के बीच इस बार 30 मिनट से भी ज्यादा समय तक मैच हुआ. हिरोशी ने मुकाबले में तगड़ा प्रदर्शन किया. कहानी में ओकाडा ने पूरी तरह से हील की भूमिका निभाई. मैच के अंत में ओकाडा ने तनाहाशी को पाइलड्राइवर मूव लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की. तनाहाशी का ये 2987वां मैच था. उन्होंने अब तक 1596 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. ओकाडा के मैच को जोड़कर उनका ये 655वां सिंगल्स मैच था. 392 में उन्होंने जीत प्राप्त की है. तनाहाशी 30 बार चैंपियन रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने आठ बार IWGP चैंपियनशिप भी अपने नाम की है.
ये भी पढ़ें:-Brock Lesnar को रहना होगा सावधान! ये 3 WWE स्टार्स 2026 के Royal Rumble मैच में कर सकते हैं तहस-नहस
WWE दिग्गज जॉन सीना ने दिया ट्रिब्यूट
49 साल के हिरोशी तनहाशी को उनके एक्शन के लिए हमेशा याद किया जाएगा. रेसलिंग के एक युग का अंत इस बार हो गया है. जॉन सीना ने 13 दिसंबर 2025 को WWE Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखिरी मुकाबला गुंथर के खिलाफ लड़ा था. सीना की टैपआउट के जरिए हार हुई थी. सीना ने इंस्टाग्राम पर तनहाशी की फोटो पोस्ट कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने बिना किसी कैप्शन के दिग्गज की तस्वीर अपलोड की.
ये भी पढ़ें:-WWE में कौन तोड़ेगा John Cena की 17वीं वर्ल्ड टाइटल जीत का महारिकॉर्ड? दिग्गज ने किया नाम का खुलासा
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines