John Cena Big Announcement: WWE दिग्गज जॉन सीना हाल ही में NXT के एपिसोड में नजर आए थे. बता दें कि सीना अपने रिटायरमेंट मैच के बेहद करीब हैं और लगभग दो हफ्तों बाद उनके रेसलिंग करियर का अंत हो जाएगा. NXT के शो में जॉन सीना का वीडियो पैकेज देखने को मिला और उन्होंने यहां धमाकेदार ऐलान कर दिया. NXT में जल्द ही आयरन सर्वाइवर चैलेंज मैच का आयोजन होने वाला है और इस मैच में उन्होंने 10 बड़े सुपरस्टार्स की एंट्री का ऐलान करते हुए उन्हें अहम मौका दे दिया.
WWE स्टार जॉन सीना के किया धमाकेदार ऐलान
NXT डेडलाइन 2025 में मेंस और वुमेंस आयरन सर्वाइवर चैलेंज मैच का आयोजन होने वाला है. इन मुकाबलों के विजेता NXT टाइटल के लिए चैलेंज करने का मौका मिलेगा. जॉन सीना ने NXT के एपिसोड में ऐलान किया कि मेंस आयरन सर्वाइवर चैलेंज मैच में जे’वॉन एवंस, लियोन स्लेटर, जो हेंड्री, डिओन लेनॉक्स और माइल्स बोर्न मेंस आयरन सर्वायवर चैलेंज का हिस्सा बनेंगे और विजेता को New Year’s Evil शो में NXT चैंपियनशिप के लिए लड़ने का मौका मिलेगा.
जॉन सीना ने वुमेंस आयरन सर्वाइवर चैलेंज के लिए भी 5 प्रतियोगियों का ऐलान कर दिया. सोल रुका, लोला वाइस, केलानी जॉर्डन, जॉर्डिन ग्रेस और केंडल ग्रे इस मुकाबले में नजर आएंगी और विजेता को आगे जाकर NXT वुमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का बड़ा चांस मिलेगा. हाल ही में जेसी जेन ने NXT वुमेंस टाइटल पर कब्जा किया है और इनमें से कोई स्टार उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है.
ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी Survivor Series 2025 में हार से फैंस का जमकर फूट सकता है गुस्सा
जॉन सीना कब होंगे रिटायर?
जॉन सीना का Raw और SmackDown में आखिरी मैच आ चुका है. अब उनकी सिर्फ दो ही अपीयरेंस बची है. Survivor Series WarGames 2025 में वो डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को दांव पर लगाएंगे. इसके बाद वो Saturday Night’s Main Event में लड़ते हुए दिखाई देंगे, जहां उनका सामना लास्ट टाइम इज नाओ टूर्नामेंट के विजेता से होगा. जॉन सीना इस शो के बाद WWE से हमेशा के लिए रिटायर हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- 224 दिन बाद WWE रिंग में हॉल ऑफ फेमर को मिली पहली जीत, पिछले हफ्ते John Cena का दिया था साथ
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines