Goldberg And Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग का बहुत बड़ा नाम है. गोल्डबर्ग अब रिटायर हो चुके हैं. इन दोनों की राइवलरी हमेशा तगड़ी रही. अन्य रेसलर्स को भी इनका सामना करने में हमेशा दिक्कतें आईं. लैसनर और गोल्डबर्ग ने कभी भी अपने दुश्मन को खुद पर हावी नहीं होने दिया. खैर WWE दिग्गज ब्रेट हार्ट ने इस बार बड़ा बयान दिया. उन्होंने लैसनर की खूब तारीफ की और गोल्डबर्ग की इन-रिंग एक्शन पर सवाल उठाकर धज्जियां उड़ा दीं.
WWE दिग्गज ब्रेट हार्ट ने क्या कहा?
ब्रेट हार्ट और गोल्डबर्ग का इतिहास रहा है. हार्ट ने कई बार गोल्डबर्ग को उनका करियर खत्म करने का दोषी ठहराया है. गोल्डबर्ग भी कई बार माफी मांग चुके हैं. हाल ही में हार्ट ने Johnny I Pro Show में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने ब्रॉक लैसनर के बारे में अपनी राय दी. साथ ही साथ अपने पूर्व विरोधी गोल्डबर्ग पर निशाना साधा.
WWE के हिटमैन ने कहा,”मैं ब्रॉक लैसनर के साथ रेसलिंग करना चाहूंगा. मैंने हमेशा अलग-अलग लोगों से सुना है कि ब्रॉक लैसनर एक प्रोफेशनल रेसलर हैं. वह गोल्डबर्ग जैसे नहीं हैं. उन्हें रेसलिंग का असली मतलब पता है और वह इसे बखूबी निभाते हैं. गोल्डबर्ग जैसे कुछ लोग रेसलिंग को कभी समझ नहीं पाए”.
ये भी पढ़ें:-304 दिन बाद 38 साल के फेमस WWE स्टार की धमाकेदार वापसी, पहले ही मुकाबले में दुश्मन को चटाई धूल
गोल्डबर्ग ने WWE में कब लड़ा अंतिम मैच?
गोल्डबर्ग ने अब रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. 12 जुलाई, 2025 को Saturday Night’s Main Event में उन्होंने अपने करियर का अंतिम मैच लड़ा. गोल्डबर्ग का मुकाबला गुंथर के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ था. दोनों के बीच बढ़िया मैच देखने को मिला. इस बार गोल्डबर्ग ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीत लिया था. हालांकि, अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. गोल्डबर्ग ने अंत में रिटायरमेंट स्पीच भी दी थी. इस दौरान वह काफी भावुक हो गए थे.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
15 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines