John Cena: 2025 में अभी तक WWE में जॉन सीना चर्चा का विषय रहे हैं. उनके रिटायरमेंट टूर को लेकर लगातार उत्साह बना रहा है. कुछ तगड़े मुकाबले वह अपने पुराने विरोधियों के खिलाफ लड़ चुके हैं. सीना की अब कुछ ही तारीखें बची हुई हैं. इसके बाद वह WWE से रिटायर हो जाएंगे. कंपनी भी उनके रिटायरमेंट को स्पेशल बनाने की कोशिश कर रही है. ट्रिपल एच ने कह दिया है कि वह खास मोमेंट के साथ सीना को विदाई देंगे. सीना का WWE में अंतिम मैच दिसंबर में होने वाला है. कंपनी इसके द्वारा अब मालामाल होने की सोच रही है. इस वजह से ही टिकट बेहद महंगे दामों पर उपलब्ध हैं.
जॉन सीना के अंतिम मैच के टिकट हुए महंगे
WWE ने हाल ही में ऑफिशियल तौर पर सीना के अंतिम मैच के लिए टिकट पैकेज का खुलासा कर दिया है. 13 दिसंबर, 2025 को वाशिंगटन, डीसी में सीना का आखिरी मैच Saturday Night’s Main Event में होने वाला है. आपको बता दें यह सिर्फ शो नहीं है बल्कि इसे दो दशक के खास दौर के रूप में पेश किया जा रहा है. ट्रिपल एच ने कह दिया है कि आपके पास सीना को देखने का अंतिम मौका है.
कंपनी ने WWE चैंपियन पैकेज जारी किया है, जिसमें फ्लोर सीटिंग, पर्सनल फोटो खिंचाने का मौका, खास गिफ्ट और रिंग साइड फोटो लेने की सुविधा मिलती है. फैंस को शो से एक रात पहले प्रीमियम सीटें भी मिलेंगी. दिलचस्प बात यह है कि टिकटें काफी महंगी रखी हुई हैं. लाइन A (रिंगसाइड) की कीमत 11,500 डॉलर (करीब 10 लाख) है. लाइन B (रैंप साइड) की कीमत 9,500 डॉलर (करीब 8 लाख) है. लाइन E (रैंप साइड) की कीमत 6,500 डॉलर (करीब 5 लाख) है. इन आंकड़ों को देखकर आप समझ सकते हैं कि सीना के अंतिम मैच को देखने के लिए फैंस की जेब खाली होने वाली है.
ये भी पढ़ें:-‘जिस चीज को छूता हूं वह सोना बन जाती है’-WWE दिग्गज Roman Reigns ने तारीफ में कसीदे गढ़ते हुए भरी हुंकार
ट्रिपल एच ने दिया था बयान
WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच भी जॉन सीना के अंतिम मैच को हाइप कर रहे हैं. उन्होंने फैंस को ऐतिहासिक शो के लिए टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया. द गेम ने कहा,”अब आखिरी बार है. जॉन सीना का आखिरी मैच 13 दिसंबर को वाशिंगटन, डीसी में Saturday Night’s Main Event के लिए तय है. 17 अक्टूबर को अपनी टिकट ले लीजिए क्योंकि इसके बाद आप उन्हें नहीं देख पाएंगे”.
ये भी पढ़ें:-‘John Cena को WWE में दोबारा नहीं देखना चाहता’-16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने दिग्गज से की अपील
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines