Roman Reigns: WWE Raw का हालिया एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. इस शो में फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज मिले. कुछ दिग्गजों ने वापसी की, जिसमें सबसे बड़ा नाम रोमन रेंस का था. ब्रॉक लैसनर भी दिखाई दिए. रेंस ने लैसनर को सुपरमैन पंच मारा. Survivor Series 2025 से पहले Raw का एक एपिसोड बचा हुआ है. वहां पर काफी बवाल देखने को मिलेगा. इस शो के लिए रोमन को भी एडवर्टाइज किया गया है. वह आएंगे तो फिर तबाही मचना तय है. खैर रेंस को लेकर WWE ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है.
WWE ने रोमन रेंस को लेकर किया खुलासा
Raw के एपिसोड में मेंस वॉरगेम्स मैच में हिस्सा लेने वाली बेबीफेस और हील टीम के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. सीएम पंक रिंग में लोगन पॉल को GTS लगाने वाले थे लेकिन अचानक ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की. लैसनर ने पंक और कोडी रोड्स की सुपलेक्स से हालत खराब की. लैसनर इसका जश्न ज्यादा देर तक नहीं मना पाए. रोमन रेंस ने वापसी की और उन्हें सुपरमैन पंच लगा दिया. रेंस ने रीड की भी सुपरमैन पंच और स्पीयर से हालत खराब की.
ट्रिपल एच ने बाद में मेंस वॉरगेम्स मैच का ऑफिशियल ऐलान किया, जिसमें रोमन और लैसनर भी शामिल थे. रोमन बेबीफेस टीम में और द बीस्ट हील टीम में होंगे. WWE ने अब बताया कि अगले हफ्ते Raw के एपिसोड की शुरुआत रोमन करेंगे. उनका प्रोमो सैगमेंट देखने को मिलेगा. आप जानते हैं कि यह सैगमेंट साधारण तो होगा नहीं. वॉरगेम्स मैच में हिस्सा लेने वाले अन्य स्टार्स भी वहां पर आएंगे. रेंस और लैसनर पर एक बार फिर सभी की नजरें रहेंगी. रोमन इस बार भी अपने दुश्मनों पर हावी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-’10 बड़े सितारे…’-WWE Survivor Series 2025 के लिए Triple H ने भरी हुंकार, बड़े मैच का किया ऑफिशियल ऐलान
WWE रिंग में अंतिम बार कब हुआ था रोमन रेंस का मैच?
पिछले महीने 11 अक्टूबर, 2025 को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में Crown Jewel का आयोजन हुआ था. वहां पर रोमन रेंस की टक्कर ब्रॉन्सन रीड से ऑस्ट्रेलियन स्ट्रीट फाइट मैच में हुई थी. मुकाबले में काफी बवाल मचा. ब्रॉन ब्रेकर, जे उसो और जिमी उसो ने भी दखलअंदाजी की. मैच में जे ने गलती से रोमन को स्पीयर लगा दिया था. इसका फायदा रीड को मिला और उन्होंने मैच जीत लिया. इसके बाद से रोमन ने अभी तक रिंग में मैच नहीं लड़ा है. अब वह सीधा मेंस वॉरगेम्स मैच में बवाल मचाते हुए दिखेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज का चोट की वजह से John Cena को रिटायर करने का टूटा सपना, Last Time Is Now टूर्नामेंट से हुई छुट्टी
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines