Roman Reigns Return Announced: WWE Raw के अगले एपिसोड को लेकर धमाकेदार ऐलान देखने को मिल चुके हैं। जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने रोमन रेंस की वापसी की घोषणा भी कर दी है। Clash in Paris से पहले एकमात्र ट्राइबल चीफ वापस आकर धमाल मचा सकते हैं। वो अपने दुश्मनों ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर की हालत खराब करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं।
रोमन रेंस की वापसी का ऐलान
Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने रोमन रेंस की वापसी का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि ब्रॉन्सन रीड के साथ मैच से पहले रोमन Raw में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आपको बता दें कि फ्रांस में होने वाले Clash in Paris प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉन्सन रीड के बीच मैच देखने को मिलेगा। दोनों इसे हाइप करते हुए नजर आ सकते हैं। Raw में उनके बीच ब्रॉल हो सकता है। ब्रॉन्सन और उनके साथी ब्रॉन ब्रेकर की रोमन हालत खराब कर सकते हैं।
WWE Raw में और क्या-क्या होगा?
एडम पीयर्स ने वीडियो में रोमन रेंस की वापसी के अलावा भी कई चीजों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निकी बैला भी Raw में आएंगी और वो इसी बीच विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बैकी लिंच को लेकर बात करेंगी। रेड ब्रांड के शो में कोफी किंग्सटन और पेंटा के बीच सिंगल्स मैच का ऐलान भी देखने को मिल चुका है। पीयर्स ने बताया कि अगले शो में रिया रिप्ली इन-रिंग एक्शन में नजर आएंगी, जहां उनका सामना रॉक्सेन परेज से होने वाला है। उम्मीद है कि Raw का यह एपिसोड रोचक साबित होगा।
Clash in Paris में कौन-कौन से मैच होंगे?
Clash in Paris का आयोजन 31 अगस्त 2025 को होगा। इस इवेंट के लिए अब तक WWE ने मात्र 4 मैचों का ऐलान किया है। नीचे पूरा मैच कार्ड है:
1. रोमन रेंस vs ब्रॉन्सन रीड (सिंगल्स मैच)
2. जॉन सीना vs लोगन पॉल (सिंगल्स मैच)
3. शेमस vs रुसेव (गुड ओल्ड डॉनीब्रूक मैच)
4. सैथ रॉलिंस vs सीएम पंक vs जे उसो vs एलए नाइट (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए फैटल 4 वे मैच)
ये भी पढ़ें:- WWE के खूंखार रेसलर ने भरी हुंकार, Roman Reigns का उड़ाया मजाक, बड़े इवेंट में मैच से पहले दे डाली धमकी
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
1 hr agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
6 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines