John Cena: WWE में अपने रिटायरमेंट टूर की वजह से जॉन सीना चर्चा में चल रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी वह आए थे. उन्होंने मुकाबला भी लड़ा. सबसे बड़ी बात है कि यह उनके करियर की आखिरी Raw थी. सीना के पास अब दो ही तारीखें बची हुई हैं. अगले महीने 13 दिसंबर को वह अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. खैर अब NXT में उनकी अपीयरेंस का ऐलान कर दिया गया है.
WWE दिग्गज जॉन सीना को लेकर बड़ा ऐलान
आप सभी जानते हैं कि जॉन सीना को NXT और परफॉर्मेंस सेंटर में समय बिताना पसंद है. NXT मैनेजर एवा ने अब ऐलान किया है कि सीना अगले हफ्ते तीसरे ब्रांड में दिखाई देंगे. दरअसल NXT Deadline का आयोजन 6 दिसंबर को होने वाला है. इसके लिए लगातार कहानियां आगे बढ़ाई जा रही हैं. इस इवेंट में सबसे बड़ा मैच द आयरन सर्वाइवर मैच होगा. इसमें हिस्सा लेने वाले रेसलर्स के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है.
Gold Rush के प्रसारण के दौरान ऐलान किया कि जहां पहले के दिग्गजों ने मेंस और विमेंस मैचों के लिए रेसलर्स का चयन कर लिया था वहीं इस बार उन्होंने एक अलग कदम उठाने का निर्णय लिया है. एवा ने कहा कि इस बार दोनों आयरन सर्वाइवर सीरीज मैचों के लिए स्टार्स को चुनने का निर्णय एक ही इंसान द्वारा किया जाएगा और उनका नाम जॉन सीना है. अब सीना 25 नवंबर को होने वाले NXT के एपिसोड में बड़ी घोषणा करेंगे.
ये भी पढ़ें:-Triple H का कमाल, WWE Raw में 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके 5 सुपरस्टार्स को वापस लाकर लूट लिया मेला
WWE Survivor Series 2025 में किसके साथ होगा बड़ा मैच?
Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. जॉन सीना भी इस शो में एक्शन में दिखाई देंगे. सीना अंतिम बार इस पीएलई का हिस्सा बनने वाले हैं. उनका मुकाबला भी तय हो गया है. सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. पिछले हफ्ते सीना ने रेड ब्रांड में ही मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार आईसी टाइटल जीता था. मिस्टीरियो को अब टाइटल दोबारा वापस पाने का मौका मिल गया है.
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
20 hrs agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
1 day agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
7 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
9 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
10 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines