Roman Reigns & Brock Lesnar: WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट Royal Rumble 2026 होगा. 31 जनवरी को इसका आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच का इंतजार सभी बेसब्री से करते हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को लेकर एक बढ़िया खबर सामने आ रही है. आपको बता दें ये दोनों दिग्गज Royal Rumble 2026 का हिस्सा बनने वाले हैं. इस इवेंट से रोड टू रेसलमेनिया 42 की शुरुआत होगी.
WWE Royal Rumble 2026 में मचेगा बवाल
Royal Rumble 2026 में अगर रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर होंगे, तो फिर वहां तबाही मचना पक्का है. सबसे बड़ी बात है कि फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर होगा. दोनों कंपनी के टॉप स्टार हैं. खासकर लैसनर की वजह से शो में तोड़फोड़ बहुत ज्यादा होगी. कंपनी ने Royal Rumble 2026 का पोस्टर जारी कर दिया है. रोमन और लैसनर के अलावा कंपनी के अन्य टॉप स्टार्स भी पोस्टर में शामिल हैं, जिसमें कोडी रोड्स, सीएम पंक, लिव मॉर्गन, रिया रिप्ली का नाम है. रोमन इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. रेंस ने हाल ही में पंक और कोडी से कहा था कि कोई एक टाइटल उनके कंधे पर अच्छा लगेगा.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw में Survivor Series के रहस्यमयी हमलावर का आतंक, 2 बड़े स्टार्स को स्टॉम्प से किया ढेर
Survivor Series 2025 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने मचाया था बवाल
हाल ही में Survivor Series 2025 का आयोजन हुआ था. वहां पर हुए मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी थे. रोमन ने बेबीफेस टीम में और लैसनर ने हील टीम में बवाल मचाया. रोमन ने रिंग के बाहर तीन सुपरमैन पंच लैसनर को लगाए थे. लैसनर ने भी रेंस को अनाउंस टेबल पर शानदार एफ-5 दिया था. रेंस के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं लैसनर ने अपनी ताकत से सीएम पंक, कोडी रोड्स और द उसोज़ की हालत खराब की थी.
ये भी पढ़ें:-150 किलो के WWE रेसलर ने मेगास्टार को कार के ऊपर सुनामी लगाकर पहुंचाया हॉस्पिटल, खतरे में पड़ा करियर!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
21 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines