Randy Orton: यूट्यूबर आईशोस्पीड काफी तेजी से एक ग्लोबल ऑनलाइन सनसनी बन गए हैं. स्पोर्ट्स और मनोरंजन के क्षेत्र में वह वायरल पलों के लिए जाने जाते हैं. WWE ने भी उनका इस्तेमाल खूब ढंग किया है. वह रिंग में कई बार अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं. स्पीड की वजह से कंपनी को भी काफी फायदा पहुंचा है. स्पीड का असल नाम डैरेन जेसन वॉटकिंस जूनियर है. इस बार उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दिग्गज रैंडी ऑर्टन को आरकेओ लगाने की कोशिश की है.
स्पीड का आरकेओ हुआ फेल
स्पीड ने अपने टैलेंट को स्पीड गोज प्रो में उतारा है. यह डिक्स स्पोर्टिंग गुड्स द्वारा प्रस्तुत और ओबीबी के साथ डील में निर्मित एक प्रीमियम सीरीज है. स्पीड का यह सफर रैंडी ऑर्टन सहित टॉम ब्रैडी और सुनी ली जैसे दिग्गजों से रूबरू कराता है. लांच इवेंट में स्पीड ने ऑर्टन के पीछे से आकर आरकेओ फिनिशर लगाने की कोशिश की तो माहौल बिगड़ गया. दोनों के बीच थोड़ा मस्ती देखने को मिली. रैंडी और स्पीड गले मिले. स्पीड ने शो में आने के लिए ऑर्टन का शुक्रिया किया.आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के जबरा फैन स्पीड हैं. वह कई बार कोहली की प्रशंसा कर उन्हें महान क्रिकेटर कह चुके हैं. स्पीड कई बार विराट की बल्लेबाजी देखने के लिए भारत भी आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-बचपन में ही WWE दिग्गज John Cena के प्यार में दीवानी हो गई थी मौजूदा चैंपियन, खुद स्वीकार की दिल की बात
रैंडी ऑर्टन का होगा बड़ा मैच
रैंडी ऑर्टन का WWE में बहुत बड़ा नाम है. कई सालों से वह काम कर रहे हैं. हर जगह उन्हें फैंस का समर्थन मिलता है. SmackDown में इस हफ्ते उनका तगड़ा मुकाबला होने वाला है. कोडी रोड्स के साथ मिलकर वह ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का सामना करेंगे. इनके बीच होने वाले मैच में बवाल होना पक्का है. फैंस को कोई ना कोई सरप्राइज जरूर मिलेगा.
ये भी पढ़ें:-WWE के 4 दिग्गजों की बेटियों ने बदल दी ‘पापा की परियों’ वाली कहावत, सॉलिड पंच से लिखी सफलता की कहानी
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines