Triple H: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अभी बहुत वक्त है. कंपनी ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. हाल ही में ऑफिशियल पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, सीएम पंक और कोडी रोड्स जैसे दिग्गज शामिल थे. वहां से यह भी क्लियर हो गया था कि लैसनर भी मेगा इवेंट का हिस्सा बनेंगे. अब चीजों को और आगे बढ़ाया जा रहा है. ट्रिपल एच ने शो के ऑफिशियल थीम सॉन्ग को लेकर ब्लॉकबस्टर ऐलान कर दिया है.
WWE WrestleMania 42 को लेकर ट्रिपल एच ने क्या कहा?
WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल, 2026 के नवादा के पैराडाइज स्थित एलीगेंट स्टेडियम में होने वाला है. साल 2020 से यह इवेंट दो दिन का कर दिया गया है. अगामी मेगा इवेंट 42वां संस्करण होगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स अपना जलवा दिखाएंगे. WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने ऐलान किया है कि एरो स्मिथ और यंग ब्लड का सॉन्ग बैक इन द सैडल (2025 मिक्स) WrestleMania 42 का ऑफिशियल थीम सॉन्ग है.
ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर कहा,”दो चीजें जो हमेशा से मेरी लाइफ और करियर का हिस्सा रही हैं, वह है रॉक म्यूजिक और रेसलिगं. अलग-अलग पीढ़ियों के इन दिग्गजों को इतने बड़े पैमाने पर एक साथ देखना शानदार है. यह सहयोग सिर्फ तब और अब के बारे में बिल्कुल भी नहीं है. यह म्यूजिक की दिशा तय करने वाला है. एरो स्मिथ और यंग ब्लड को सबसे बड़े स्टेज पर म्यूजिक देने का सौभाग्य मिला है. इनका वन मोर टाइम रिलीज हो गया है और आपको सभी जगह मिल जाएगा”.
WWE में चल रही हैं Survivor Series की तैयारियां
Survivor Series का आयोजन 29 नवंबर (भारत में 30 नवंबर) को होने वाला है. फैंस इसे लेकर खूब उत्साहित हैं. कंपनी ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. मेंस वॉरगेम्स में रोमन रेंस की टीम (कोडी रोड्स, सीएम पंक और द उसोज) की टक्कर द विज़न ग्रुप (ब्रॉक लैसनर, लोगन पॉल, ड्रू मैकइंटायर, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर) से होगी. विमेंस वॉरगेम्स मैच में एजे ली की टीम और बैकी लिंच की टीम आमने-सामने है. जॉन सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सीना अंतिम बार इस पीएलई में नज़र आने वाले हैं. इसके अलावा स्टेफनी वकेर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को निकी बैला के खिलाफ दांव पर लगाएंगी.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड दोस्त को धोखा देकर क्यों बनीं विलेन? खुद किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
5 hrs agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
10 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
10 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines