Survivor Series: WWE में Survivor Series 2025 का माहौल एकदम सेट हो गया है. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. सभी की नजरें मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच पर टिकी हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड के बाद विमेंस वॉरगेम्स मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. दिग्गज ट्रिपल एच ने खुद शानदार कैप्शन के साथ मुकाबले को लेकर हुंकार भर दी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE SmackDown में हुआ बवाल
SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते रिया रिप्ली, इयो स्काई, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस आए. रिप्ली ने अपने विरोधियों को चुनौती दी. इसके बाद उन्होंने एजे ली को अपनी टीम के पांचवें सदस्य के रूप में पेश किया. एजे ने स्टेज पर एंट्री की लेकिन हील स्टार्स ने रिंग में सभी के ऊपर हमला कर दिया. एजे इन्हें बचाने आए लेकिन रिंग से में जाने से पहले ही उनके ऊपर बैकी लिंच ने अटैक कर दिया. बैकी ने इसके बाद रिंग में जाकर ओस्का से हाथ मिलाया.
ट्रिपल एच ने इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर विमेंस वॉरगेम्स मैच को ऑफिशियल कर दिया. उन्होंने कैप्शन में लिखा,”एक फेमस दिग्गज और ब्रेकआउट स्टार अपने पहले वॉरगेम्स में डेब्यू कर रहे हैं. कई बार के वर्ल्ड चैंपियनों से बनी दो टीमें. WWE के 10 बड़े सितारे एक ही मैच में. यह टीमें सिर्फ एक ही चीज के लिए तैयार हैं. वॉर.”
ये भी पढ़ें:-WWE में 40 साल के रेसलर ने की क्रूरता की हदें पार, चैंपियन Cody Rhodes को बस में किया अधमरा, खून से लथपथ हुआ चेहरा
मेंस वॉरगेम्स मैच किन टीमों के बीच होगा?
Survivor Series 2025 में होने वाला मेंस वॉरगेम्स मैच भी तगड़ा होने वाला है. सीएम पंक की टीम की टक्कर द विज़न ग्रुप से होगी. पंक की टीम में उनके साथ कोडी रोड्स, जे उसो, जिमी उसो और रोमन रेंस शामिल हैं. वहीं विज़न में ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल और ब्रॉक लैसनर हैं. लैसनर और रोमन ने इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में वापसी कर बवाल मचाया था.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 21 नवंबर, 2025: Cody Rhodes का हाल बेहाल, मेन इवेंट में 10 महिला रेसलर्स ने मचाया बवाल
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
18 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
22 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines