Triple H: WWE में इस समय कई रोमांचक चीजें चल रही हैं. हर हफ्ते कोई ना कोई सरप्राइज मिल रहा है. हाल ही में एजे ली ने वापसी कर सभी का दिल जीत लिया. आगे की चीजें भी बहुत जबरदस्त होने वाली हैं. ट्रिपल एच के एरा में वैसे भी कंपनी का परिदृश्य बदल गया है. पुराने स्टार्स की वापसी, नेटफ्लिक्स पर आना और अब ESPN के साथ डील यह सभी काफी महत्वपूर्ण मोड़ हैं. खैर अब फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं क्योंकि ट्रिपल एच एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं.
WWE दिग्गज ने दी बड़ी जानकारी
ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर बताया है कि WWE में बहुत जल्द कुछ बड़ा होने वाला है. दिग्गज ने कहा कि अगले 24 घंटों के भीतर उनके यूट्यूब चैनल पर इसकी ऑफिशियल घोषणा कर दी जाएगी. ट्रिपल एच ने कहा,”हम WWE के यूट्यूब चैनल पर एक बड़ी घोषणा करेंगे. मैंने कहा था कि हम गेम बदल देंगे और अभी तो शुरुआत ही हुई है”. सबसे बड़ी बात है कि इस घोषणा के वक्त कई सुपरस्टार्स शामिल होंगे, जिनमें द अंडरटेकर, शॉन माइकल्स, सैथ रॉलिंस, लोगन पॉल, बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन, स्टेफनी वकेर और शार्लेट फ्लेयर शामिल हैं.
ट्रिपल एच ने बड़ी बात कहकर रेसलिंग वर्ल्ड में खलबली मचा दी है. सभी अब दिमाग लगा रहे हैं कि आखिर क्या बड़ी चीज आने वाली है. हाल ही में खबर आई कि WWE WrestleMania 43 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. पहली बार अमेरिका के बाहर WWE का सबसे बड़ा शो हो सकता है. WWE की तरफ से अभी तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. हो सकता है कि ट्रिपल एच इसे लेकर कोई बड़ी घोषणा करें.
WWE में चल रही हैं Wrestlepalooza 2025 की तैयारियां
Wrestlepalooza 2025 का आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्सुक हैं. WWE ने कह दिया है कि वह इसे बड़ा बनाने के लिए तैयार है. WWE ने बड़े मैचों का ऐलान भी कर दिया है. जॉन सीना का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होगा. इस एक अंतिम मैच के तगड़े होने की उम्मीदें हैं. एजे ली और सीएम पंक की टक्कर भी सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के साथ होने वाली है. इन दोनों मैचों के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. इसके अलावा कंपनी ने कुछ बड़े प्लान भी तैयार किए होंगे.
ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जो Triple H की खराब बुकिंग से परेशान होकर जल्द WWE को अलविदा कह सकते हैं
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
21 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines