Rhea Ripley: WWE का इस समय जापान दौरा चल रहा है. वहां पर लगातार लाइव इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं. इस बीच WWE की फेमस स्टार रिया रिप्ली को लेकर बुरी खबर सामने आई है. उनकी नाक में खतरनाक चोट लग गई है. रिप्ली ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उनकी नाक सूजी हुई है. सूजन की वजह से वह बिल्कुल भी पहचानी नहीं जा रही हैं. ऐसा लगता है कि अब उन्हें कुछ समय के लिए आराम की जरूरत होगी.
रिया रिप्ली की हालत हुई खराब
18 अक्टूबर को जापान के रयोगोकू कोकुगिकन सूमो हॉल में एक लाइव शो हुआ. वहां पर स्टेफनी वकेर, रिया रिप्ली, इयो स्काई और राकेल रॉड्रिगेज के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ स्टेफनी ने राकेल को पिन कर टाइटल रिटेन किया. मैच के एक पल के दौरान रॉड्रिकेज ने स्काई को रिप्ली के ऊपर पावरबॉम्ब दिया. उस दौरान ही रिया की नाक में चोट लग गई थी. उनकी नाक बुरी तरह फट गई थी. वह खून से लथपथ भी हो गई थीं.
मुकाबले के बाद ऑफिशियल्स और स्काई के सहारे से रिप्ली बैकस्टेज गईं. रिया रिप्ली ने भी सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. उनकी टूटी नाक को देखकर जरूर फैंस भी चिंता में आ गए होंगे. रिप्ली ने पोस्ट के जरिए शानदार रात के लिए जापान को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वह फैंस से बहुत प्यार करती हैं.
ये भी पढ़ें:-John Cena-AJ Styles के बाद इस स्टार ने WWE को कहा अलविदा! Triple H के एरा में साबित हुए फिसड्डी
WWE Crown Jewel 2025 में रिया रिप्ली को मिली बड़ी जीत
पिछले कुछ समय से रिया रिप्ली की राइवलरी ओस्का और कायरी सेन के साथ चल रही हैं, जिसमें उनका साथ इयो स्काई ने दिया है. हाल ही में Crown Jewel 2025 का आयोजन पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था. अपनी होमकंट्री में रिया और स्काई ने मिलकर ओस्का और कायरी सेन से टक्कर ली. शानदार टैग टीम मुकाबले में रिया और स्काई ने अंत में जीत दर्ज की. मैच के दौरान दोनों की केमिस्ट्री धमाकेदार रही.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines