हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WWE में Randy Orton ने अपनी ब्लॉकबस्टर वापसी का किया ऐलान, इस धमाकेदार शो के लिए फैंस से की बड़ी अपील

रैंडी ऑर्टन को WWE टीवी से बाहर गए हुए दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. द वाइपर ने खुद अब रिंग में अपनी एंट्री को लेकर अपडेट दे दिया है.

विज्ञापन
रैंडी ऑर्टन की कब होगी वापसी?

Randy Orton Return: WWE में रैंडी ऑर्टन का बहुत बड़ा नाम है. 2002 से लगातार वो कंपनी में काम कर रहे हैं. मौजूदा समय में उनकी बुकिंग कुछ खास नहीं चल रही है. लंबे समय से वो गायब चल रहे हैं. पिछले लगातार चार प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा उन्हें नहीं बनाया गया है. सभी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खुद ऑर्टन ने रिंग में अपनी एंट्री के बारे में बता दिया है. अगले साल उनका जलवा बड़े इवेंट में देखने को मिलेगा.

WWE रिंग में कब होगी रैंडी ऑर्टन की वापसी?

रैंडी ऑर्टन ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि वो वापसी कर रहे हैं. ऑर्टन मौजूदा समय में सऊदी अरब में आगामी रॉयल रंबल इवेंट का प्रचार कर रहे हैं. एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी वापसी क्लियर कर दी है. वह अब सीधे रॉयल रंबल इवेंट में नज़र आएंगे और इससे पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में भी कदम रखेंगे. ऑर्टन ने साफ कर दिया है कि वो साल के पहले सबसे पहले शो में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं.

दिग्गज ने कहा,”मैं WWE से रैंडी ऑर्टन हूं. मैं सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि जनवरी में सऊदी अरब में होने वाले रॉयल रंबल और SmackDown के टिकट अभी भी बिक रहे हैं. मैं आपको SmackDown और रॉयल रंबल में मिलने वाला हूं”. आपको बता दें रॉयल रंबल का आयोजन पहली बार सऊदी अरब में 31 जनवरी 2026 को होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज John Cena ने भारत में अपना पहला मैच कब लड़ा था? The Great Khali से भी हुई थी मुलाकात

WWE रिंग में कब लड़ा था रैंडी ऑर्टन ने अंतिम मैच?

बुकिंग के मामले में रैंडी ऑर्टन के लिए 2025 ज्यादा खास नहीं रहा है. ट्रिपल एच ने उनके ऊपर ध्यान नहीं दिया है. रैंडी का WWE रिंग में अंतिम मैच 3 अक्टूबर 2025 को SmackDown के एपिसोड में हुआ था. वहां पर उन्होंने कोडी रोड्स के साथ मिलकर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का सामना किया था. मुकाबले में सैथ रॉलिंस ने आकर ऑर्टन को स्टॉम्प लगा दिया था. रीड ने इसके बाद रैंडी को सुनामी मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. इसके बाद से अभी तक टीवी पर ऑर्टन दिखाई नहीं दिए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-कौन है WWE में John Cena को रिटायर करने वाला रेसलर, जिसने लटकते मांस से सिक्स पैक बनाकर गजब कर दिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola