Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 की जद्दोजहद शुरू हो गई है. वीकली एपिसोड में इसका बिल्डअप चल रहा है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. कुछ स्टार्स इन मैचों में अपनी एंट्री का ऐलान कर चुके हैं. खैर एक और फेमस स्टार रंबल मैच में बवाल मचाने की घोषणा कर दी है, जिनका नाम मैट कार्डोना है. कार्डोना 11 साल बाद रंबल मैच में नज़र आएंगे. उन्होंने खुद इस बात का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया है.
WWE स्टार मैच कार्डोना का बड़ा बयान
मैट कार्डोना को साल 2020 में WWE ने रिलीज कर दिया था. हाल ही में कंपनी में उन्होंने दोबारा वापसी की है. अंतिम बार 2015 के रॉयल रंबल मैच में कार्डोना ने अपना जलवा दिखाया था. वहां पर उन्होंने 9वें नंबर पर एंट्री की थी. WWE में वापसी के बाद से कार्डोना की राइवलरी किट विल्सन से रही है. कार्डोना ने एक्स पर कहा कि वो 31 जनवरी को रॉयल रंबल के लिए सऊदी अरब की यात्रा करेंगे.
उन्होंने कहा,”मैंने आखिरी बार रॉयल रंबल मैच 2015 में लड़ा था. 10 साल से भी ज्यादा समय हो गया. मैंने हर साल नया गियर तैयार रखा है. यहां तक कि उन 5 सालों में भी जब मैं WWE में नहीं था. मैं अगले हफ्ते सऊदी अरब में रहूंगा. मेरा सामान पैक है. मैं हमेशा तैयार हूं. मैं हर विरोधी को टॉप रोप से बाहर फेंकने और रेसलमेनिया में पहुंचने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगा. एक और टाइटल जीतना है. मेरा सफर अभी खत्म नहीं हुआ है.”
ये भी पढ़ें:-WWE Saturday Night’s Main Event Results, 24 जनवरी, 2026: Randy Orton की शर्मनाक हार, Drew McIntyre का कहर
WWE Royal Rumble 2026 में रोमन रेंस मचाएंगे बवाल
Royal Rumble 2026 में इस बार काफी बवाल मचने वाला है. मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस भी एंट्री करेंगे. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कंपनी ने रोमन का एक वीडियो पैकेज दिखाया, जिसके अंत में बताया गया कि रेंस आगामी रंबल मैच में नज़र आएंगे. रोमन अंतिम बार WWE टीवी पर सर्वाइवर सीरीज 2026 में नज़र आए थे. वहां पर उनकी टीम को मेंस वॉरगेम्स मैच में द विज़न ग्रुप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns के साथी को मिला WWE Royal Rumble में टाइटल मैच, 3 स्टार्स को मात देकर हासिल की बड़ी सफलता
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines