Logan Paul: WWE Saturday Night’s Main Event के बाद Raw के पहले एपिसोड की शुरुआत जबरदस्त रही. नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक आए और उसके बाद काफी बवाल मचा. पंक को फैंस ने खूब चीयर किया. द बेस्ट इन द वर्ल्ड ने भी सभी को धन्यवाद दिया. इसके बाद एक ऐसे स्टार की वापसी हुई जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. आपको बता दें 30 साल के फेमस यूट्यूबर और अरबपति लोगन पॉल ने एंट्री की. हालांकि, शो उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. ब्रॉन्सन रीड के सुनामी मूव का शिकार वह हो गए.
लोगन पॉल की हालत हुई खराब
सीएम पंक ने कहा कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में अब वह लॉकर रूम में कई स्टार्स का सामना करना चाहते हैं. उन्होंने कुछ रेसलर्स के नाम लिए लेकिन लोगन पॉल का नहीं लिया. पॉल ने जब एंट्री की तो पंक भी काफी निराश नज़र आए. पंक ने कहा कि वह लोगन का सामना कभी नहीं करना चाहेंगे क्योंकि उन्हें फाइटिंग चैंपियन बनना है. लोगन ने कहा कि वह जॉन सीना, रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स का सामना कर चुके हैं और इस वजह से उन्हें टाइटल शॉट मिलना चाहिए.
पंक और पॉल ने एक-दूसरे के ऊपर निशाना साधा. इसके बाद पॉल हेमन, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने एंट्री की. हेमन ने लोगन के लिए कुछ गंदे शब्दों का प्रयोग कर उनका मजाक बनाया. हेमन ने कहा कि लोगन वहां से चले जाएं क्योंकि टाइटल शॉट ब्रॉन ब्रेकर को मिलेगा. उन्होंने रीड का भी जिक्र किया. इसके बाद एक्शन देखने को मिला. लोगन बैकस्टेज जाने के लिए नीचे आए. ब्रेकर ने उन्हें धक्का देकर नीचे पटक दिया. रिंग में रीड और ब्रेकर ने पंक पर हमला किया. कुछ देर सोचने के बाद पंक को बचाने के लिए रिंग में लोगन आए. हालांकि, वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. उन्हें रीड ने खतरनाक सुनामी मूव लगाकर धराशाई कर दिया.
ये भी पढ़ें:-WWE में इन 6 स्टार्स के ऊपर Triple H की कृपा, AEW से लाने के बाद चैंपियन बनाकर चमका दिया करियर
WWE रिंग में अंतिम बार कब हुआ था लोगन पॉल का मैच?
लोगन पॉल ने लंबे समय बाद रिंग में वापसी की है. 31 अगस्त, 2025 को Clash in Paris का आयोजन हुआ था. वहां पर पॉल का मुकाबला दिग्गज जॉन सीना के साथ हुआ था. दोनों के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली थी. अंत में सीना ने लोगन को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी. अब पॉल ने दोबारा वापसी कर ली है. देखना होगा कि आगे जाकर वह किसी बड़े मैच का हिस्सा बनेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE ने 45 किलो के रेसलर के नाम में अचानक बदलाव कर चौंकाया, हाल ही में मिली थी नई एंट्रेंस
संबंधित खबरें
Roman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
11 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
1 day agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
2 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
2 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
7 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
7 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
8 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
8 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines