John Cena: WWE इतिहास के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक जॉन सीना रहे हैं. कमाई के मामले में भी वह अब दिग्गजों को पीछा छोड़ चुके हैं. हालांकि, इस बिजनेस में उनके शुरुआती साल काफी संघर्षपूर्ण रहे. उन्हें टॉप पर पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी. मानसिक और शारीरिक रूप से उन्होंने खुद को हमेशा मजबूत किया. कई लोगों को उन्हें WWE में मिले पहले कॉन्ट्रैक्ट के बारे में नहीं पता होगा. यहां हम आपको इस बारे में जानकारी प्रदान करेंगे.
WWE दिग्गज जॉन सीना ने दिया था बयान
जॉन सीना ने अक्टूबर 2000 में WWE के साथ डील साइन की. वह बहुत जल्द OVW का हिस्सा बन गए. सीना ने पहले डेवलपमेंट क्लास में अपनी छाप छोड़ी और 2002 में वह मेन रोस्टर में शामिल हो गए. OVW में ही ब्रॉक लैसनर, बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गज भी तैयार हुए थे. कुछ साल पहले केविन हार्ट के हार्ट टू हार्ट में उपस्थिति देकर सीना ने अपने शुरुआती सालों पर विचार किया. उन्होंने वहां पर बताया कि WWE के सात उनका पहला कॉन्ट्रैक्ट मात्र 12,000 डॉलर (आज के हिसाब से लगभग 10 लाख) का था.
जॉन सीना ने कहा, “WWE के साथ मेरा पहला कॉन्ट्रैक्ट 12,000 डॉलर प्रति वर्ष का था. जिस दिन मेरा कॉन्ट्रैक्ट हुआ उसी दिन मैंने जॉब छोड़ दी. मुझे लगता है कि मेरा किराया 1,000 डॉलर प्रति माह था. जब मैंने अपने मां को बताया तो उन्होंने काश तुम ठीक हो. मेरे पिताजी को मैं कुछ भी बता सकता था लेकिन मैंने उनसे कहा कि मुझे WWE में नौकरी मिल गई है. पिता ने मेरी तारीफ की. आजतक उन्हें मुझ पर गर्व है”.
ये भी पढ़ें:-WWE में फेमस टैग टीम का दुखद अंत, 31 साल के रेसलर को दिग्गज ने धोखा देकर किया चारों खाने चित
जॉन सीना कब लड़ेंगे अंतिम मैच?
जॉन सीना का मौजूदा समय में रिटायरमेंट टूर चल रहा है. वह अपने कुछ विरोधियों का सामना कर चुके हैं. अब कुछ ही तारीखें उनकी बची हुई हैं. WWE ने ऐलान किया है कि सीना का अंतिम मैच 13 दिसंबर को वाशिंगटन, डीसी के कैपिटल वन एरीना में Saturday Night’s Main Event में होगा. WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने घोषणा की पुष्टि करते हुए फैंस को ऐतिहासिक शो के लिए टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के जूते चुराने वाले रेसलर पर हुई पैसों की बारिश, मल्टी-ईयर डील को लेकर बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines