John Cena Net Worth: जॉन सीना ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया है. Saturday Night’s Main Event में सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. गुंथर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. द रिंग जनरल ने उन्हें टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया था. सीना की हार देखकर फैंस रोने लग गए थे. खैर सीना ने पिछले 23 साल के करियर में कई खास पल अपने प्रशंसकों को दिए हैं. WWE से कमाई के मामले में भी सीना हमेशा आगे ही रहे हैं. एक वक्त था जब उनके पास कमरे का किराए देने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन आज रेसलिंग की बदौलत वो अरबों के मालिक हैं. इतना ही नहीं अब तो वो हॉलीवुड से भी खूब कमाई करते हैं.
WWE दिग्गज जॉन सीना की कितनी है नेटवर्थ?
जॉन सीना ने अपने WWE करियर की शुरुआत 2002 में की थी. कर्ट एंगल के साथ उन्होंने सबसे पहले पंगा लिया था. विंस मैकमैहन बहुत जल्दी समझ गए कि सीना उनके फ्यूचर हैं. उन्होंने सीना को तगड़ा पुश दिया. सीना ने कम समय में रेसलिंग की दुनिया में अपनी बड़ी पहचान बनाई. करीब दो दशक तक वो कंपनी के फेस रहे. दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद हैं.
कमाई के मामले में जॉन सीना कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हैं. प्रोफेशनल रेसलिंग, मर्चेंडाइज, एडवर्टाइजमेंट, फिल्म और टीवी शो के जरिए सीना ने खूब पैसा कमाया है. Celebrity Net Worth के अनुसार सीना की नेटवर्थ करीब 80 मिलियन डॉलर (लगभग 7 अरब) है. सीना को WWE से 12 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है. सीना की कमाई का साधन ज्यादातर WWE ही रहा है. हमेशा कंपनी ने उन्हें तगड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया. 2025 में भी WWE ने सीना के रिटायरमेंट टूर में उन्हें मोटा पैसा दिया है.
ये भी पढ़ें:-19000 WWE फैंस के सामने John Cena को रिटायरमेंट मैच में मिली हार, 23 साल के शानदार करियर को कहा अलविदा
जॉन सीना और गुंथर ने दिया शानदार मैच
Saturday Night’s Main Event में गुंथर और जॉन सीना ने फैंस को अच्छा मैच दिया. दोनों ने अपने तगड़े मूव्स एक-दूसरे को लगाए. सीना ने एए से धमाल मचाया. वहीं गुंथर ने क्लोथलाइन, पावरबॉम्ब और स्लीपर होल्ड लॉक से सीना को धराशाई किया. दोनों हार मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. मैच के अंतिम पलों में द रिंग जनरल ने तेजी दिखाई. उन्होंने लगातार सीना को स्लीपर होल्ड में जकड़ कर रखा. सीना ने कई बार उनके लॉक को तोड़ा. अंत में दिग्गज का दम घुट गया और उन्हें टैपआउट करना पड़ा. इस तरह सीना को उनके अंतिम मैच में हार मिली.
ये भी पढ़ें:-John Cena के आखिरी मैच में WWE दिग्गजों का लगा जमावड़ा, फैंस और सुपरस्टार्स की आंखों से छलके आंसू
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
2 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
2 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
3 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
4 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
5 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
6 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
17 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
19 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
23 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines