Nikki Bella: WWE हॉल ऑफ फेमर और जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड निकी बैला ने 2025 की शुरुआत में रिंग में वापसी की थी. विमेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने एंट्री की. कुछ समय इसके बाद वह टीवी पर नज़र नहीं आईं. बाद में उन्होंने वापसी की. अब लगातार निकी टीवी पर एक्टिव हैं. हाल ही में उन्होंने एक बयान दिया है जिससे पता चलता है कि WWE में उनका करियर अब खत्म होने वाला है. एक तरह से कहा जाए तो निकी ने अपने रिटायरमेंट के बारे में बता दिया है. निकी ने कहा कि वह एक या दो साल बाद रिटायर हो जाएंगी.
WWE दिग्गज निकी बैला ने क्या कहा?
ETOnline को हाल ही में निकी बैला ने अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने कहा कि WWE में उनका यह फाइनल रन है. निकी ने ब्री बैला और रिटायरमेंट को लेकर कहा,”मुझे लगता है कि जब आप एक जैसे जुड़वां होते हैं तो आपको कई काम एक साथ करने की आदत होती है. जब आपको अकेले ही काम करना पड़ता है तो यह आपको और मजबूत बनाता है. मुझे पता है कि यह रन चाहे कितना भी लंबा क्यों ना हो, एक साल, दो साल, यह मेरा अंतिम रन है. मैं ब्री बैला के साथ ही अपने करियर को खत्म करना चाहूंगी. मैंने उनके साथ ही शुरुआत की थी. मुझे लगता है कि यह फैंस के लिए और नए युग के लिए बहुत अच्छा होगा.”
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 से पहले Raw के अंतिम शो में क्या-क्या होगा? जानिए Roman Reigns की कब होगी एंट्री
WWE Survivor Series 2025 में निकी बैला का होगा बड़ा मैच
Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. इसे लेकर सभी उत्साहित दिख रहे हैं. वहां पर निकी बैला भी एक्शन में दिखाई देंगी. स्टेफनी वकेर अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को निकी के खिलाफ डिफेंड करेंगी. कुछ हफ्ते पहले निकी ने स्टेफनी के ऊपर टर्न लिया था. पिछले हफ्ते भी निकी ने स्टेज पर वकेर के ऊपर हमला किया था. 10 साल बाद WWE में निकी के पास चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है. देखना होगा कि वह बड़ा कारनामा कर पाएंगी या नहीं.
ये भी पढ़ें:-3 चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में Roman Reigns और Brock Lesnar कर सकते हैं
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines