हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

WWE में रिटायरमेंट मैच से पहले John Cena ने भरी हुंकार, सोशल मीडिया पर अंतिम विरोधी को दी चेतावनी

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ने वाले हैं. इससे पहले 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने बड़ा संदेश दिया है.

विज्ञापन
जॉन सीना ने अपने विरोधी से क्या कहा?

John Cena: 13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. सीना के आखिरी विरोधी गुंथर होंगे. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में गुंथर ने एलए नाइट को हराकर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की. द रिंग जनरल ने लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीता. खैर अब सीना के अंतिम मैच के लिए स्टेज सेट हो गया है. इससे पहले सीना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?

जॉन सीना का आखिरी विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच टूर्नामेंट रखा हुआ था. इसमें जैक रायडर और डॉल्फ जिगलर ने भी हिस्सा लिया. NXT के कुछ स्टार्स भी एक्शन में दिखाई दिए. गुंथर ने भी इस शो के लिए वापसी की थी. रिपोर्ट्स में पहले ही कहा जा रहा था कि गुंथर ही सीना के आखिरी विरोधी बनेंगे. अंत में नतीजा भी ऐसा ही निकला.

सीना ने सोशल मीडिया पर गुंथर को लेकर बयान दिया. उन्होंने रिंग जनरल के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया. सीना ने कहा,”एक आखिरी मुकाबले के लिए स्टेज तैयार है. इस रात में एक ऐसे विरोधी का सामना करना सम्मान की बात है, जिनका मैं पहले से सम्मान करता हूं. उन्होंने यह अंतिम चुनौती देने के अधिकार अर्जित किया है. मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन करूंगा. मुझे पता है कि गुंथर भी ऐसा ही करेंगे. अंतिम मैच देखना ना भूलें.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Survivor Series 2025 के बाद WWE को अचानक मिला नया चैंपियन, पूर्व AEW स्टार की बादशाहत हुई खत्म

गुंथर ने जीत के बाद दिया था बड़ा बयान

गुंथर और एलए नाइट के बीच धमाकेदार मैच हुआ था. दोनों को मुकाबले में ज्यादा समय भी मिला. नाइट ने गुंथर के तगड़े मूव्स का शानदार अंदाज में जवाब दिया. अंत में वह द रिंग जनरल के स्लीपर होल्ड लॉक से बच नहीं पाए. टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतने के बाद गुंथर ने भी जॉन सीना को संदेश दिया था. उन्होंने कहा,”उम्मीद है जॉन सीना आपने ध्यान दिया होगा. Saturday Night’s Main Event में आखिरकार तुम हार मान ही जाओगे. मैं तुम्हें टैपआउट के जरिए करारी हार दूंगा”. आपको बता दें बहुत कम रेसलर हैं जिन्होंने अपने करियर में सीना को टैपआउट किया है. देखना होगा कि गुंथर यह कारनामा कर पाएंगे या नहीं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE ने Saturday Night’s Main Event के लिए Cody Rhodes के चैंपियन vs चैंपियन मैच का किया ऑफिशियल ऐलान


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola