Ricochet Win: WWE में रिकोशे का करियर शानदार रहा. 2018 में उन्होंने WWE में एंट्री की थी. जून, 2024 में उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया. उनका रन छोटा रहा लेकिन उन्होंने हमेशा अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी को प्रभावित किया. पिछले साल अगस्त में रिकोशे ने AEW में कदम रखा. इसके बाद से टोनी खान की कंपनी में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. इस बार तो उन्होंने एक बड़ी चैंपियनशिप हासिल कर अपने करियर में इतिहास रच दिया है. AEW ने रिकोशे को पुश देकर उनके फैंस को खुश कर दिया है.
AEW नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ तगड़ा मैच
AEW Full Gear इवेंट जबरदस्त रहा. वहां पर एक नए चैंपियन का मिलना तय था. AEW नेशनल चैंपियनशिप को इस महीने की शुरुआत में कंपनी में पेश किया गया था. इसके लिए शो में कैसीनो गौंटलेट मैच रखा हुआ था. बॉबी लैश्ले और शैल्टन बेंजामिन ने पिछले हफ्ते डायनामाइट में अपने-अपने मैच जीतकर इस टूर्नामेंट में एंट्री की थी. मुकाबले में हिस्सा लेने वाले स्टार्स का ऐलान पहले नहीं किया गया था. कुल 12 रेसलर्स ने मुकाबले में कम्पीट किया.
मैच की शुरुआत बॉबी लैश्ले और शैल्टन बेंजामिन ने की. इसके बाद अन्य रेसलर्स भी रिंग में लगातार आते रहे. रिंग में जब 12 रेसलर्स मौजूद थे तो काफी अफरातफरी मच गई थी. ऑरेंज कैसिडी ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. एक समय लगा था कि वह जीत जाएंगे लेकिन युता ने उन्हें रनिंग नी लगाकर गिरा दिया. केविन नाइट ने युता को UFO स्प्लैश लगाया लेकिन इसका फायदा नहीं मिला. वहां पर रिकोशे ने चतुराई दिखाई. उन्होंने नाइट को स्पिरिट गन मूव लगाया और जीत दर्ज की. इस तरह वह कंपनी के पहले AEW नेशनल चैंपियन बन गए.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 से पहले आखिरी SmackDown के नतीजे लीक, Roman Reigns के भाई की सेमीफाइनल में एंट्री
AEW में रिकोशे का असली रन हुआ शुरू
AEW में रिकोशे ने अभी तक बढ़िया काम किया लेकिन उन्हें बड़ा पुश नहीं दिया गया था. फैंस भी इसकी मांग उठा रहे थे. रिकोशे को अब जाकर कंपनी ने आगे बढ़ाया है. वह चैंपियन बन गए हैं. उम्मीद है कि उनका टाइटल रन लंबा चलेगा. इस पर भी नजरें रहेंगी कि उनका पहला विरोधी टाइटल के लिए कौन होगा. AEW के आगामी एपिसोड में इसका खुलासा हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Paul Heyman ने सोशल मीडिया पर Roman Reigns की उड़ाई धज्जियां, सबसे बड़ी उपलब्धि पर किया कटाक्ष
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines