Former WWE Star: पूर्व WWE स्टार डैना ब्रूक ने 36 साल की उम्र में ऑफिशियल तौर पर रिटायरमेंट ले लिया है. डैना कुछ समय से TNA में ऐश बाय एलिगेंस नाम से काम कर रही थीं. ब्रूक का रेसलिंग करियर जबरदस्त रहा है. वह इसे और भी अच्छा बना सकती थीं लेकिन उन्होंने करियर को लेकर बड़ा कदम उठा लिया है. ब्रूक ने 2013 से 2013 तक WWE में धमाकेदार कार्य किया था. इस बार उन्होंने भावुक होकर प्रतिक्रिया भी दी है.
पूर्व WWE सुपरस्टार हुईं भावुक
WWE और TNA की साझेदारी भी है. इसके तहत डैना ने WWE रिंग में भी अपनी कई बार उपस्थिति दर्ज कराई. सितंबर में इस साल उन्होंने अचानक अपनी चैंपियनशिप छोड़ दी थी. वैसे डैना ने 10 अक्टूबर को ही बता दिया था कि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. अब जाकर उन्होंने इसके ऑफिशियल कर भावुक बयान दिया है.
TNA Wrestling और Fight Network की एक डॉक्यूमेंट्री पर डैना ब्रूक ने अपने करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा,”मुझे लगा था कि वह टाइटल जीतना मुश्किल था. यह मेरे करियर का सबसे टफ कार्य था. वहां जाकर क्राउड के सामने, खुद को सुरक्षित महसूस ना करना. अब मैं भावुक हो रही हूं. यही मैंने तब कहा था कि जब मुझे पता था कि TNA एक परिवार है और लॉकर रूम भी एक फैमिली है. यह चीज ही मुझे बहुत याद आएगी.”
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns सहित 4 स्टार्स जिन्हें Triple H ने WWE Survivor Series 2025: WarGames मैच का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए
WWE में कैसा रहा डैना ब्रूक का करियर
डैना ब्रूक ने 2013 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. शुरुआत में उन्होंने NXT में अपना जलवा दिखाया. 2016 में उनकी Raw रोस्टर में एंट्री हुई. एमा के साथ वह दिखाई दीं. 2019 में डैना को SmackDown में डाल दिया गया. इसके बाद टीवी पर उनका प्रयोग ज्यादा किया गया. लेसी एवंस के साथ मिलकर उन्होंने काम किया. बेली और साशा बैंक्स के साथ उनकी राइवलरी रही थी. 2020 में फिर से रेड ब्रांड में ब्रूक को डाल दिया गया. 2023 के अंत में डैना को WWE से रिलीज कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें:-‘मैंने करियर खत्म किया’- पश्चाताप की आग में जल रहा है पूर्व WWE स्टार, 3 साल पहले तोड़ी थी साथी रेसलर की गर्दन
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines