Triple H: WWE का मौजूदा समय में यूरोप टूर चल रहा है. रेसलर्स को वहां पर फैंस का शानदार समर्थन मिल रहा है. आप सभी जानते हैं कि ब्रिटिश द्वीप समूह में कई रेसलर्स और कंपनियों की भरमार है. ऐसे में एक इंग्लिस फुटबॉल स्टार ने हाल ही में WWE में आने की हुंकार भरी. उन्होंने अपनी तारीफ की और कहा कि उनके पास वह सबकुछ है जो किसी को एक WWE स्टार बनाता है. उनकी बातें अब रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गई हैं. फ्यूचर में अब ट्रिपल एच उन्हें WWE में लाने के बारे में सोच सकते हैं.
WWE में आना चाहता है यह स्टार
25 साल के मार्क गुएही का फुटबॉल की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. छोटी सी उम्र में उन्होंने काफी सफलता हासिल कर ली है. मौजूदा समय में वह क्रिस्टल पैलेस एफसी के कप्तान भी हैं. हाल ही में उन्होंने बीबीसी स्पोर्ट्स से बात की है. वहां पर गुएही ने कहा कि वह WWE रेसलर बनना पसंद करेंगे.
मार्क गुएही ने कहा, “मुझे WWE रेसलर बनना बहुत पसंद है. बचपन से ही मैं WWE देखते आ रहा हूं. यह अब नेटफ्लिक्स पर आता है. मैंने कुछ प्रीमियम लाइव इवेंट भी देखे हैं. मुझे यह चीज बहुत पसंद है. यह काफी खतरनाक हो सकता है लेकिन इसका परफॉर्म साइड… मेरी माइक स्किल बहुत अच्छी है, मैंने लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि आप बुरे आदमी हैं या अच्छे आदमी”.
WWE का आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट कौन सा है?
WWE का आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Paris होने वाला है, जिसका आयोजन 31 अगस्त को फ्रांस में होगा. कंपनी इसकी तैयारियों में लगी हुई है. फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. WWE द्वारा कुछ बड़े मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है. जॉन सीना और रोमन रेंस जैसे बड़े स्टार्स के मैच पर सभी की नजरें हैं. सीना का मुकाबला लोगन पॉल के साथ होने वाला है. वहीं रोमन रेंस की टक्कर 157 किलो के ब्रॉन्सन रीड से होगी. इनके अलावा भी कुछ बड़े मैच तय किए गऐ हैं. सैथ रॉलिंस भी अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट, सीएम पंक और जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE ने धमाकेदार टाइटल मैच का किया ऐलान, Clash in Paris 2025 से पहले Roman Reigns का दोस्त बनेगा नया चैंपियन!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines