Cody Rhodes: आगामी 1 नवंबर को WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान कर दिया है. इसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं क्योंकि बड़े सरप्राइज वहां पर मिल सकते हैं. खैर शो में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. दोनों की राइवलरी अभी तक शानदार रही है. मुकाबले से पहले मैकइंटायर ने हुंकार भर दी है. उनका कहना है कि अगले हफ्ते कोडी अपना टाइटल हार जाएंगे.
पूर्व WWE चैंपियन का बड़ा बयान सामने आया
हाल ही में यूटा मैमोथ्य और कोलोराडो एवलांच के बीच आइस हॉकी मैच हुआ था. उसे देखने के लिए ड्रू मैकइंटायर भी पहुंचे. वहां पर उन्होंने अपने आगामी मैच को लेकर बात रखी. मैकइंटायर ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा,”क्या हो रहा है, सभी लोग? WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर आज यहां हैं. मैं बहुत उत्साहित हूं. हर कोई अपनी इनर्जी दिखा रहा है. मैकइंटायर अगले हफ्ते कोडी रोड्स की हालत खराब करेंगे. मैं उन्हें WWE चैंपियनशिप मैच में हरा दूंगा. WWE Saturday Night’s Main Event में मैकइंटायर टाइटल जीतेंगे और कोडी की बादशाहत खत्म हो जाएगी”.
ये भी पढ़ें:-‘Triple H की नौकरी को AI बचा सकता है’- WWE दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान
WWE SmackDown में हुआ था बवाल
SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में काफी बवाल मचा था. मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर और जेकब फाटू के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच रखा गया था. मुकाबले से पहले बैकस्टेज किसी ने फाटू के ऊपर हमला कर दिया. इसके बाद मैकइंटायर से लड़ने के लिए कोडी आए. दोनों के बीच मैच हुआ. कोडी ने मैच के दौरान मैकइंटायर पर टाइटल से अटैक कर दिया. DQ के जरिए कोडी को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद भी कोडी और मैकइंटायर के बीच ब्रॉल हुआ.
ये भी पढ़ें:-WWE में 31 साल की खूबसूरत हसीना का जल्द आएगा तूफान, वापसी की संभावित तारीख का हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
19 hrs agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
22 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
3 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
4 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
4 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
5 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
9 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
9 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines