CM Punk: 1 नवंबर को हुआ WWE Saturday Night’s Main Event इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के भाई जे उसो और सीएम पंक के बीच मैच हुआ. तगड़े मुकाबले में पंक ने जीत दर्ज की और वह नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने. पंक ने अपने करियर में 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की है. यह उनके करियर का शानदार पल है. जे के हाथ इस बार निराशा लगी है. उनका दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया है.
WWE Saturday Night’s Main Event में दिखा तगड़ा एक्शन
Saturday Night’s Main Event में सीएम पंक और जे उसो ने एक-दूसरे पर खतरनाक वार किया. एक मौका आया जब पंक ने उसो को GTS लगाया लेकिन जे रिंग से बाहर चले गए. दोनों ने मैच में सारी हदें पार कीं. उसो ने सुपरकिक, स्पीयर और स्प्लैश लगाकर पंक को धराशाई किया. उस समय लगा था कि जे जीत जाएंगे लेकिन पंक ने किकआउट कर लिया. दोनों ने एक-दूसरे के फिनिशिंग मूव्स का प्रयोग कर सभी को हैरान किया. पंक ने उसो को स्पीयर लगाया, वहीं उसो ने पंक को GTS दिया. हालांकि, दोनों की कोशिशें नाकाम रहीं. मैच के अंत में जे ने काफी तेजी दिखाई लेकिन वह द बेस्ट इन द वर्ल्ड से पार नहीं पा सके. पंक ने उसो को दो लगातार GTS मूव लगाए और पिन करते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया.
सीएम पंक को SummerSlam में लगा था झटका
कुछ महीने पहले हुए SummerSlam इवेंट में गुंथर और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हुआ था. वहां पर पंक ने गुंथर को हराकर टाइटल अपने नाम किया. पंक ज्यादा देर तक चैंपियन नहीं रह पाए थे. सैथ रॉलिंस ने आकर तुरंत ही उनके ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया था. पंक अब दोबारा चैंपियन बन गए हैं. ऐसा लगता है कि अब वह लंबे समय तक चैंपियन बने रहेंगे. कहीं ना कहीं यह उनके करियर के लिए अच्छी खबर है.
ये भी पढ़ें:-John Cena के WWE में अंतिम विरोधी को लेकर बड़ा ऐलान, 16 रेसलर्स के बीच होगी ऐतिहासिक मैच के लिए टक्कर
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines