Chelsea Green: आप सभी जानते हैं कि कुछ समय पहले WWE और TNA की साझेदारी देखने को मिली थी. इसके तहत कुछ TNA स्टार्स को WWE रिंग में एक्शन दिखाने का मौका मिला है. हाल ही में NXT और TNA के बीच जबरदस्त शोडाउन हुआ था. इसके बाद तो दोनों की डील काफी पक्की हो गई है. खैर वहां पर मैट कार्डोना का जलवा भी देखने को मिला. उन्हें पहले जैक रायडर के नाम से जाना जाता था. कार्डोना के पांच साल बाद WWE में मैच लड़ने के बाद उनकी पत्नी चेल्सी ग्रीन ने भी अपनी भावुक प्रतिक्रिया दी है.
WWE स्टार चेल्सी ग्रीन ने क्या कहा?
पिछले महीने NXT स्टार्स के ऊपर TNA स्टार्स ने हमला किया था. TNA की तरफ से मैट कार्डोना भी थे. 7 अक्टूबर को कार्डोना ने लंबे समय बाद WWE में अपना पहला मैच लड़ा. हालांकि, वह जोश ब्रिग्स से हार गए थे. कार्डोना तो हार गए लेकिन उनकी पत्नी चेल्सी ग्रीन उन्हें WWE में फिर से रेसलिंग करते हुए देखकर काफी खुश हुईं.
सोशल मीडिया पर चेल्सी ग्रीन ने एक पोस्ट साझा किया. चेल्सी ने कहा कि उन्होंने मैट कार्डोना को इंडीज में रेसलिंग करते, चैंपियनशिप जीतते और अन्य जगह पर भी देखा. उन्होंने बताया कि WWE में रेसलिंग करते हुए उन्हें देखना मुख्य आकर्षण था. चेल्सी के अनुसार,”मैंने मैट कार्डोना को मेनिया में टैग टाइटल जीतते देखा, UFC और ओलंपिक में दुनिया भर में ट्रेंड करते देखा, इंडीज में बवाल मचाते हुए देखा. मैं आगे भी ऐसा ही देखना चाहती हूं. लेकिन यह निश्चित रूप से मेरे लिए उनकी खास उपलब्धियों में से एक थी”.
ये भी पढ़ें:-Seth Rollins का चमकता करियर हुआ ‘बर्बाद’, धोखे और इंजरी के बाद इतने समय के लिए WWE से छुट्टी
चेल्सी ग्रीन को पिछले साल मिली थी सफलता
चेल्सी ग्रीन का WWE रन अभी तक शानदार रहा. रिंग में उनके कैरेक्टर को फैंस बहुत पसंद करते हैं. पिछले साल 14 दिसंबर को हुए Saturday Night’s Main Event में चेल्सी ने विमेंस यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. वह मीचीन को हराकर WWE की पहली महिला यूएस चैंपियन बनी थीं. उनका टाइटल रन भी जबरदस्त रहा था. वह 131 दिनों तक चैंपियन रहीं. जेलिना वेगा ने इस साल अप्रैल में उन्हें हराकर उनकी बादशाहत खत्म की थी.
ये भी पढ़ें:-WWE में जल्द आएगा Batista का तूफान! 6 साल बाद वापसी कर मचा सकते हैं तबाही, बड़ा बयान आया सामने
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines