WWE World Tag Team Champions: WWE Raw में इस हफ्ते फैंस को बड़े सरप्राइज मिले. वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप में भी बदलाव देखने को मिला. एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली ने फिन बैलर और जेडी मैकडॉना को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की. बैलर और मैकडॉना के 112 दिनों के टाइटल रन का अंत हो गया. वैसे इनका टाइटल रन काफी शर्मनाक रहा. चार महीने में दोनों ने सिर्फ एक बार ही बार चैंपियनशिप डिफेंड की. ट्रिपल एच ने भी इनकी बुकिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया.
WWE Raw में हुआ तगड़ा मैच
Raw में जनरल मैनेजर एडम पीयर्स के आदेश पर फिन बैलर और जेडी मैकडॉना ने एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों टीम कई मौकों पर जीतने के करीब आईं. चारों स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी को खूब दिल जीता. मैच का अंत भी गजब का रहा. बैलर ने एजे को स्टाइल्स क्लैश लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. एजे ने पलटवार किया और बैलर को ही स्टाइल्स क्लैश लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की. चैंपियन बनने के बाद एजे और ड्रेगन काफी खुश दिखाई दिए.
फिन बैलर और जेडी मैकडॉना ने कब जीता था टाइटल?
फिन बैलर और जेडी मैकडॉना के टाइटल रन में बिल्कुल भी मजा नहीं आया. ऐसा लगा कि दोनों के साथ टाइमपास की किया जा रहा है. बैलर और मैकडॉना ने सिंगल्स मैच ज्यादा लड़े. दोनों ने 30 जून, 2025 को हुए Raw के एपिसोड में न्यू डे को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. बैलर और जेडी इससे पहले भी जब चैंपियन बने थे तब भी इनकी बुकिंग खराब रही थी. उस समय भी दोनों ने बहुत कम बार टाइटल डिफेंड किया था. इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला. एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को इस बार बड़ी सफलता मिली. स्टाइल्स 2026 में रिटायर भी होने वाले हैं. कंपनी ने उन्हें इस बार खास तोहफा दिया है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Seth Rollins की कहानी खत्म, 79 दिन बाद छीना गया टाइटल, खतरे में पड़ा करियर!
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines