Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. 31 जनवरी को सऊदी अरब में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. सभी इस शो के लिए तैयार हैं. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में बहुत मजा आने वाला है. इन दोनों मैचों के लिए कुछ स्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है. Royal Rumble से पहले Raw का अंतिम एपिसोड जबरदस्त रहा. वहां पर भी कुछ रेसलर्स ने रंबल मैच में एंट्री की घोषणा की.
WWE Royal Rumble 2026 में इन मेंस स्टार्स का दिखेगा जलवा
मेंस रॉयल रंबल मैच जीतने वाले स्टार को रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. इस वजह से हर कई मुकाबले को जीतना चाहता है. Raw के एपिसोड में जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने कहा कि द विज़न के सभी सदस्य ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन्सन रीड का जलवा मेंस रंबल मैच में देखने को मिलेगा. शो में ही जे’वॉन एवंस ने भी इंटरव्यू में बताया कि वो रंबल मैच में बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. साथ ही साथ पूर्व NXT चैंपियन ओबा फेमी के नाम की घोषणा भी कर दी गई है.
ये भी पढ़ें:-77वें गणतंत्र दिवस पर WWE स्टार्स ने दी भारतवासियों को बधाई, जानें किसने क्या कहा?
वुमेंस रॉयल रंबल मैच में आएगा मजा
बैकी लिंच ने पिछले हफ्ते मैक्सिकन डुप्री को हराकर विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रिटेन की थी. नटालिया ने वहां पर डुप्री को धोखा दिया था. इस हफ्ते बैकस्टेज लिंच का इंटरव्यू हुआ. उन्होंने बताया कि वो वुमेंस रंबल मैच में एंट्री करेंगी. उन्होंने इस मुकाबले को जीतने का दावा किया. वहीं शो में ही मैक्सिकन डुप्री के भी रंबल मैच में हिस्सा लेने की घोषणा की गई. अभी तक 17 वुमेंस रेसलर्स के नामों का ऐलान हो चुका है. देखना होगा कि इस बार बैकी का प्रदर्शन कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 26 जनवरी, 2026: Roman Reigns के भाइयों को मिले नए विरोधी, मेन इवेंट में CM Punk को मिला धोखा
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
18 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines