The Usos: WWE Raw का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. रोमन रेंस के भाइयों द उसोज़ को वहां पर सफलता मिली. जे उसो और जिमी उसो ने एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को हराकर वर्ल्ड टैग टीम टाइटल अपने नाम किए. उसोज़ ने 9वीं बार अपने करियर में टैग टीम चैंपियनशिप जीती. अब सवाल ये उठता है कि Raw में जे और जिमी को सबसे पहले कौन सी टीम चुनौती देगी. यहां हम तीन टीमों के बारे में बात करेंगे जो उसोज़ के पहले विरोधी हो सकते हैं.
एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली
एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली ने बतौर चैंपियन अच्छा काम किया था. 70 दिन तक दोनों चैंपियन रहे. दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. स्टाइल्स की वजह से ली को भी बहुत फायदा हुआ. खैर Raw के आने वाले एपिसोड में द उसोज़ के खिलाफ स्टाइल्स और ली रीमच की मांग कर सकते हैं. दोनों को ये मुकाबला मिलना भी चाहिए. ट्रिपल एच एक बड़ा मौका स्टाइल्स और ली को दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw के Netflix पर सालगिरह शो में मचेगा हाहाकार! वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच में ये 11 स्टार्स दे सकते हैं दखल
द न्यू डे
द न्यू डे के कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स लंबे समय से वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप चेज कर रहे हैं. दोनों स्टार्स को कुछ हफ्ते पहले उसोज़ ने भी हराया था. न्यू डे का अब रास्ता थोड़ा साफ हो गया है. किंग्सटन और वुड्स उसोज़ के खिलाफ अपनी निराशा जाहिर कर चुके हैं. अब दोनों स्टार्स जे और जिमी उसो को चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि न्यू डे का भी टैग टीम डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है.
अमेरिकन मेड
अमेरिकन मेड ग्रुप में चैड गेबल, क्रीड ब्रदर्स और आईवी नाईल हैं. गेबल पिछले साल इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. उनकी वजह से क्रीड ब्रदर्स को भी नुकसान हुआ. गेबल अब वापसी की राह पर हैं. हाल ही में उनकी ट्रेनिंग करते हुए तस्वीर सामने आई है. गेबल वापसी कर उसोज़ को टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. वो अपने ग्रुप को मजबूत करने के लिए क्रीड ब्रदर्स को उसोज़ के खिलाफ जाने के लिए कह सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में Cody Rhodes vs Drew McIntyre अनडिस्प्यूटेड टाइटल मैच का नतीजा लीक, 40 साल के रेसलर को लगा झटका
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
18 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines