John Cena: WWE में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर खत्म होने वाला है. अब बस दो ही तारीखें उनकी बची हुई है. Survivor Series 2025 और Saturday Night’s Main Event में ही वह नज़र आएंगे. 13 दिसंबर को उनका आखिरी मैच होने वाला है. सीना ने इस साल अभी तक अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना भी किया है, जिसमें ब्रॉक लैसनर, एजे स्टाइल्स, सीएम पंक और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गज शामिल हैं. इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ सीना ने रिटायरमेंट टूर में मैच ना लड़कर फैंस का दिल तोड़ दिया.
ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर ने 2020 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब वह कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं. मैकइंटायर कई सालों से जॉन सीना के साथ मैच लड़ने का सपना देख रहे हैं. वह उन्हें ललकार भी चुके हैं. सभी को लगा था कि सीना अपने रिटायरमेंट टूर के दौरान उनके साथ मुकाबला करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब मैकइंटायर का सपना शायद ही कभी पूरा हो पाएगा. सीना को ड्रू के साथ मैच जरूर लड़ना चाहिए था. वह सीना के खिलाफ सिंगल्स मुकाबला डिजर्व करते हैं.
ये भी पढ़ें:-फैन ने WWE दिग्गज AJ Lee के साथ पार की बदतमीजी की हद, Kiss करते हुए AI जेनरेडेट वीडियो किया वायरल
रोमन रेंस
रोमन रेंस और और जॉन सीना के बीच पहले दो मुकाबले हो चुके हैं. दोनों में रेंस ने जीत दर्ज की. रिटायरमेंट टूर में सीना का रोमन के साथ मैच लड़ना बनता था. रेंस अब WWE के किंग हैं. दोनों एक अंतिम बार रिंग में आमने-सामने आते तो फैंस को मजा आता है. सीना ने किसी बड़े मौके पर उनके साथ जरूर टकराना चाहिए था. यब बिजनेस के लिहाज से भी अच्छी चीज होती. आप सभी जानते हैं कि रेंस और सीना अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं.
ब्रॉन ब्रेकर
ब्रॉन ब्रेकर को आप फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देख रहे हैं और आपने ने उनका मुकाबला जॉन सीना के साथ ही नहीं कराया. सीना ने अपने रिटायरमेंट टूर में ब्रेकर का सामना जरूर करना चाहिए था. इससे ब्रेकर को फायदा होता. यह बात खुद ट्रिपल एच को सामने से रखनी चाहिए थी. सबसे बड़ी बात है कि अगर ब्रेकर के साथ सीना की टक्कर होती यह उनके करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि होती. ब्रेकर इस पल को कभी नहीं भूल पाते और यह उनके लिए खास मोमेंट होता.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
18 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
22 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines