Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 पर अब सभी की नजरें टिकी हैं. मेंस रॉयल रंबल मैच में खूब मजा आने वाला है. जो भी इस मुकाबले को जीतेगा, उसे रेसलमेनिया 42 में टाइटल मैच मिलेगा. कुछ स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है, जिसमें सबसे बड़ा नाम क्रिस जैरिको का है. सवाल ये खड़ा होता है कि इस बार रंबल मैच का विजेता कौन बनेगा. यहां हम तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो रॉयल रंबल मैच में जीत दर्ज कर कमाल कर सकते हैं.
रोमन रेंस
रोमन रेंस को रॉयल रंबल मैच जीते हुए लंबा समय हो गया है. इस बार वो जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. रेंस के लिए 2025 ज्यादा खास नहीं रहा. अब वो 2026 को शानदार बनाना चाहेंगे. रेंस आगामी रंबल मैच जीतकर रेसलमेनिया 42 में चैंपियनशिप मैच हासिल कर सकते हैं. कई रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया है कि रोमन रंबल मैच जीत सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो रोड टू रेसलमेनिया भी जबरदस्त हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:-चोट के कारण 14 WWE रेसलर्स के करियर पर मंडराए संकट के बादल! किसी की टूटी गर्दन तो कोई कंधे से परेशान
ब्रॉन ब्रेकर
ब्रॉन ब्रेकर कंपनी में फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. 2025 में ब्रेकर ने जबरदस्त काम किया. पॉल हेमन के साथ वो कार्य कर रहे हैं. हाल ही में ब्रेकर को सीएम पंक के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसा लगता है कि कंपनी ने उनके लिए बड़ा प्लान बनाया है. वो आगामी रॉयल रंबल मैच जीतकर रेसलमेनिया 42 में टाइटल हासिल कर सकते हैं. ब्रेकर के इस बार जीत के चांस बहुत ज्यादा हैं.
एलए नाइट
दिसंबर 2025 में एलए नाइट के ऊपर एक रेड ब्रांड के एपिसोड में एलए नाइट के ऊपर ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल ने खतरनाक हमला किया था. इसके बाद से वो टीवी पर नहीं दिखे हैं. 2025 में नाइट टाइटल जीतने के हकदार थे, लेकिन ट्रिपल एच ने ऐसा नहीं किया. नाइट भी आगामी रंबल मैच में जीत दर्ज कर सकते हैं. उनकी जीत की संभावनाएं भी बहुत ज्यादा हैं. नाइट को फैंस का तगड़ा समर्थन मिलता है.
ये भी पढ़ें:-Triple H बहुत जल्द Drew McIntyre को देंगे झटका! ये 3 स्टार्स बन सकते हैं अगले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines