हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

John Cena-Goldberg के बाद 3 WWE दिग्गज जिन्हें 2026 में Gunther रिटायर कर सकते हैं

WWE में 2025 में गुंथर ने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर कर अपने करियर में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है. 2026 में भी वो कुछ दिग्गजों को रिटायर कर अपना दबदबा कायम कर सकते हैं.

विज्ञापन
इन WWE दिग्गजों को गुंथर कर सकते हैं रिटायर

Gunther: गुंथर के लिए WWE में 2025 बेस्ट रहा है. उन्होंने इस साल गोल्डबर्ग और जॉन सीना जैसे दिग्गजों को रिटायर किया है. जुलाई में उन्होंने गोल्डबर्ग के साथ मैच लड़कर उन्हें हराया था. हाल ही में 13 दिसंबर को गुंथर ने सीना को टैपआउट कर उन्हें मात दी थी. सीना हार के साथ रिटायर हुए. 2026 के लिए भी गुंथर के लिए ट्रिपल एच ने बड़े प्लान बनाए होंगे. कुछ स्टार्स अगले साल रिटायर होने वाला हैं. यहां हम तीन WWE दिग्गजों की बात करेंगे जिन्हें 2026 में गुंथर रिटायर कर सकते हैं.

एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स ने ऐलान कर दिया है कि वो 2026 में रिटायर हो जाएंगे. जाहिर सी बात है कि ट्रिपल एच ने उनके लिए भी खास रिटायरमेंट टूर प्लान किया होगा. स्टाइल्स को भी गुंथर रिटायर कर सकते हैं. 15 दिसंबर 2025 को Raw के एपिसोड में बैकस्टेज गुंथर और एजे स्टाइल्स का आमना-सामना हुआ था. गुंथर ने वहां पर सीना का एक्शन करते हुए एजे पर निशाना साधा था. कंपनी ने ये टीज कर दिया है कि स्टाइल्स को भी गुंथर ही रिटायर करेंगे.

ये भी पढ़ें:-8 WWE सुपरस्टार्स जिनकी चैंपियनशिप पर लटकी तलवार, बहुत जल्द खत्म हो सकती है बादशाहत

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

हाल ही में एक इंटरव्यू में जॉन सीना ने कहा था कि अगले साल समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर रिटायरमेंट ले सकते हैं. ब्रॉक का भी WWE में ऐतिहासिक करियर रहा है. वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. गुंथर और लैसनर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. लैसनर अब अपना आखिरी मैच अगले साल गुंथर के खिलाफ लड़ सकते हैं. दोनों के बीच मुकाबले से कंपनी को भी बिजनेस के मामले में काफी फायदा होगा.

क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको ने WWE में कई साल तक काम किया. उनका नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. पिछले कुछ साल में उन्होंने AEW में जलवा दिखाया. कहा जा रहा है कि अब WWE में दोबारा जैरिको की एंट्री होने वाली है. रॉयल रंबल 2026 में वो आ सकते हैं. जैरिको भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. 2026 में वो भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. गुंथर उन्हें भी रिटायर करने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-खतरनाक चोट के कारण मेगास्टार अनिश्चितकाल के लिए WWE से हुए बाहर, अधर में लटका करियर!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola