हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 तरीके जिनसे WWE Saturday Night’s Main Event में John Cena के रिटायरमेंट मैच का अंत हो सकता है

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना और गुंथर के बीच धमाकेदार मैच होने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले का अंत किस अंदाज में हो सकता है.

विज्ञापन
क्या जॉन सीना को मिलेगी बड़ी जीत?

John Cena Final Match: WWE Saturday Night’s Main Event के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. सभी की नजरें वहां पर होने वाले जॉन सीना के आखिरी WWE मैच पर हैं. गुंथर के साथ उनकी टक्कर होने वाली है. सीना और द रिंग जनरल का मैच बहुत ही जबरदस्त होने की उम्मीद है. गुंथर को हरा पाना सीना के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. सबसे बड़ी बात है कि इनके मुकाबले को ज्यादा समय दिया जाएगा. अभी तक सीना ने अपने रिटायरमेंट टूर में तगड़े मुकाबले लड़े हैं. यहां हम तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे Saturday Night’s Main Event में सीना के रिटायरमेंट मैच का अंत हो सकता है.

जॉन सीना की क्लियर जीत

हर कोई चाहता है कि जॉन सीना को उनके अंतिम मुकाबले में तगड़ी जीत मिले. WWE का प्लान कुछ और भी हो सकता है. सीना का करियर ऐतिहासिक रहा है. अगर उन्हें हार मिलती है, तो फैंस भी मायूस हो जाएंगे. ऐसा भी हो सकता है कि गुंथर के ऊपर सीना क्लीन जीत हासिल कर लें. द रिंग जनरल पिनफॉल के जरिए जीत दर्ज कर रिटायर हो सकते हैं. वैसे इस बात की बहुत कम संभावना है क्योंकि गुंथर आसानी से हार मानने वाले नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE में होगी The Undertaker की धमाकेदार ‘वापसी’, बड़े शो से पहले रहस्यमयी पोस्ट डालकर मचाया तहलका

विज्ञापन

गुंथर करा सकते हैं टैपआउट

गुंथर का मेन रोस्टर करियर जबरदस्त रहा है. बहुत कम समय में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया है. द रिंग जनरल ने अपने ज्यादातर मैचों में सामने वाले रेसलर को टैपआउट कराया है. द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के फाइनल में भी उन्होंने एलए नाइट को टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया था. उनके स्लीपर होल्ड लॉक से बच पाना काफी मुश्किल है. जॉन सीना के साथ भी ये चीज हो सकती है. सीना अपने अंतिम मैच में टैपआउट कर हार स्वीकार कर सकते हैं.

जॉन सीना कर सकते हैं गुंथर को मजबूर

गुंथर के पास तगड़े मूव्स हैं. कद-काठी के मामले में भी वो जॉन सीना से काफी तगड़े हैं. किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि सीना इस बिजनेस में करीब दो दशक से हैं. उन्होंने अपने STF सबमिशन मूव से कई लोगों को धराशाई किया है. गुंथर को भी ये चीज भुगतनी पड़ सकती है. हो सकता है कि गुंथर को सीना टैपआउट के लिए मजबूर कर दें. सीना बड़ी जीत के साथ रेसलिंग को अलविदा कह सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जो इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में वापसी कर धमाल मचा सकते हैं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola