Raw: WWE Survivor Series 2025 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को तगड़े सैगमेंट और मुकाबले देखने को मिले. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक और कोडी रोड्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. जॉन सीना के लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के मैच भी हुए. शो में आगामी मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच का बिल्डअप भी हुआ. खैर इस आर्टिकल में हम आपको तीन बड़ी चीजों के बारे में बताएंगे जो WWE ने Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई.
गुंथर जीत सकते हैं लास्ट टाइम इज नाउ टर्नामेंट
13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. उनका आखिरी विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच टूर्नामेंट रखा हुआ है. गुंथर ने दूसरे राउंड में कार्मेलो हेज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. हेज ने गुंथर को हराने की बहुत कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. द रिंग जनरल जिस अंदाज में आगे बढ़ रहे हैं उससे पता चलता है कि टूर्नामेंट के विजेता वह ही बनने वाले हैं. कंपनी ने यह बात इशारों-इशारों में बता दी है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns ने टाइटल के लिए भरी हुंकार, कंपनी के टॉप 2 वर्ल्ड चैंपियन को ललकारा
WrestleMania 42 में रोमन रेंस का हो सकता है चैंपियनशिप मैच
Raw के एपिसोड की शुरुआत इस हफ्ते रोमन रेंस ने की. इसके बाद कोडी रोड्स और सीएम पंक भी आए. तीनों के बीच बातचीत हुई. रोमन ने कहा कि वह पंक और कोडी दोनों से नफरत करते हैं. उन्होंने कहा कि वह सबसे ज्यादा पॉल हेमन से नफरत करते हैं और इस वजह से ही वॉरगेम्स मैच का हिस्सा हैं. उन्होंने दोनों से कहा कि टाइटल उनके कंधे में अच्छा लगेगा. इसके जरिए रेंस ने बता दिया कि वह बहुत जल्द चैंपियनशिप के लिए जाने वाले हैं. यहां से इस बात के संकेत भी मिल गए हैं कि WrestleMania 42 में रेंस का चैंपियनशिप मैच हो सकता है.
रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो की राइवलरी रहेगी जारी
कुछ हफ्ते पहले रे मिस्टीरियो ने Raw में वापसी कर डॉमिनिक मिस्टीरियो पर अटैक किया था. तब लगा था कि दोनों के बीच मैच होगा लेकिन सीना के साथ डॉमिनिक राइवलरी में उलझ गए. इस हफ्ते Raw में डॉमिनिक के सैगमेंट में ही रे ने एंट्री की. डॉमिनिक उन्हें देखकर वहां से चले गए. इससे संकेत मिलते हैं कि इनके बीच आगे जाकर बड़ा मैच देखने को मिल सकता है. Survivor Series 2025 के बाद दोनों की दुश्मनी को पूरी तरह आगे बढ़ाया जा सकता है.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
15 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines