Roman Reigns And Brock Lesnar: WWE Survivor Series 2025 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच का बिल्डअप वहां पर होगा. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को भी शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. WWE ने ऐलान कर दिया है कि शो की शुरुआत रोमन करेंगे. रेंस और लैसनर के ऊपर ही सभी की नजरें टिकी होंगी. दोनों बवाल मचाते हुए दिखेंगे. इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो इस हफ्ते Raw के एपिसोड में रेंस और लैसनर कर सकते हैं.
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर कर सकते हैं हमला
पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की वापसी हुई थी. वहां पर रेंस ने लैसनर को सुपरमैन पंच मारकर रिंग से बाहर कर दिया था. इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में दोनों एक-दूसरे पर अटैक कर सकते हैं. इस बार दोनों का मामला बराबर का हो सकता है. हो सकता है कि इनके बीच ब्रॉल को शांत करने के लिए ऑफिशियल्स को आना पड़े. मेडिसन स्क्वायर गार्डन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था.
ये भी पढ़ें:-John Cena के खिलाफ टाइटल गंवाने के बाद WWE के सबसे बड़े विलेन का टूटा दिल, बदला लेने की भरी हुंकार
प्रोमो सैगमेंट
जैसा की आप जानते हैं कि Raw के एपिसोड की शुरुआत रोमन रेंस करेंगे. मेंस वॉरगेम्स मैच में शामिल होने और अपनी रणनीति के बारे में रेंस वहां पर बात कर सकते हैं. रेंस के सैगमेंट में ब्रॉक लैसनर एंट्री कर सकते हैं. हो सकता है कि दोनों के बीच कोई पंगा ना हो. सिर्फ जुबानी हमल दोनों एक-दूसरे पर कर सकते हैं. रेंस और लैसनर के पास कहने के लिए बहुत कुछ है. दोनों का इतिहास तगड़ा रहा है. आज भी इनके बीच हुए खतरनाक मैचों को याद किया जाता है.
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर अपनी टीम को बचा सकते हैं
मेंस वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक, रोमन रेंस, जे उसो, जिमी उसो और कोडी रोड्स की टक्कर द विज़न ग्रुप से होगी. उम्मीद है कि Raw के एपिसोड में इन दोनों टीम्स के बीच तगड़ा ब्रॉल होगा. रिंग में अफरातफरी मच सकती है. इस दौरान रोमन अपने धमाकेदार एक्शन से बेबीफेस टीम को बचा सकते हैं. वहीं ब्रॉक लैसनर भी हील टीम के साथ मिलकर तबाही मचा सकते हैं. दोनों टीमों का मामला अंत में बराबरी पर छूट सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 से पहले Raw के अंतिम शो में क्या-क्या होगा? जानिए Roman Reigns की कब होगी एंट्री
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines