हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Triple H बहुत जल्द Drew McIntyre को देंगे झटका! ये 3 स्टार्स बन सकते हैं अगले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन

WWE SmackDown के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप हासिल की. मैकइंटायर को इस बार बड़ा पुश दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि मैकइंटायर के बाद अगले चैंपियन कौन-कौन बन सकते हैं.

विज्ञापन
कौन बनेगा अगला WWE चैंपियन?

Triple H: WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीती. फैंस मैकइंटायर को देखकर खुश हो गए. वो जीत के हकदार थे. उन्होंने कोडी के 159 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. एक बात तय है कि मैकइंटायर ज्यादा लंबे समय तक चैंपियन नहीं रह पाएंगे. बहुत जल्द ट्रिपल एच उनसे टाइटल छीन सकते हैं. इस आर्टिकल में हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो अगले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन सकते हैं.

रोमन रेंस

रोमन रेंस 2024 में हुए रेसलमेनिया 40 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हार गए थे. कोडी रोड्स ने उन्हें मात दी थी. 2025 रेंस के लिए ज्यादा खास नहीं रहा. वो टाइटल पिक्चर में नहीं आए. रेंस ने हाल ही में दोबारा चैंपियन बनने के संकेत दिए थे. वो आगामी रंबल मैच में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. रेंस आगामी कुछ महीनों में ड्रू मैकइंटायर को टाइटल के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. रेंस चैंपियनशिप जीतकर मैकइंटायर को झटका दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-सऊदी अरब में होने वाले 2026 के मेंस Royal Rumble मैच को जीतेंगे Roman Reigns! WWE ने दिए ये 3 बड़े संकेत

विज्ञापन

जेकब फाटू

SmackDown में हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में जेकब फाटू ने वापसी कर बवाल मचाया. उन्होंने ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स दोनों पर अटैक किया. उनकी वजह से मैकइंटायर केज से बाहर निकलने में सफल रहे. फाटू ने कुछ महीने पहले ही कहा था कि वो अब वर्ल्ड टाइटल के लिए जाएंगे. अब उनकी वापसी हो गई है. फाटू कंपनी में फ्यूर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. आगे जाकर वो मैकइंटायर को हराकर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर सकते हैं.

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं. 2025 में उनकी काफी खराब बुकिंग की गई. हाल ही में उन्होंने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वापसी की. ऑर्टन ने कहा कि अब उनकी नजर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप पर है. मैकइंटायर और ऑर्टन की राइवलरी में काफी मजा भी आएगा. ऑर्टन को टाइटल की सख्त जरूरत है. वो मैकइंटायर को हराकर नए चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-चोट के कारण 14 WWE रेसलर्स के करियर पर मंडराए संकट के बादल! किसी की टूटी गर्दन तो कोई कंधे से परेशान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola