Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. कहा जा रहा है कि मेंस रंबल मैच में रेंस भी हिस्सा लेंगे. उन्हें जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. सर्वाइवर सीरीज 2025 के बाद से रेंस अभी तक नज़र नहीं आए हैं. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस को आगामी रंबल मैच नहीं जीतना चाहिए.
रोमन रेंस को रॉयल रंबल मैच जीतने की जरूरत नहीं
रोमन रेंस की लोकप्रियता पूरे वर्ल्ड में है. पिछले पांच साल में वो जबरदस्त काम कर चुके हैं. रेंस का नाम इतना बड़ा है कि उन्हें टाइटल या रंबल मैच जीतने की जरूरत नहीं है. पिछले साल रेंस ने रंबल मैच नहीं जीता था, इसके बावजूद उन्होंने रेसलमेनिया का मेन इवेंट किया. रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. ये उपलब्धि उनके लिए बहुत बड़ी है. रेंस के नाम पर ही तगड़ा बिजनेस आ जाता है. वो जब भी एंट्री करते हैं, तो सोशल मीडिया पर भी खूब व्यूज आते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE के इस मौजूदा चैंपियन के टाइटल रन का अंत करेंगे Roman Reigns! WrestleMania 42 में हो सकता है बड़ा मैच
नए स्टार को देना चाहिए मौका
रंबल मैच हर कोई जीतना चाहता है. कंपनी द्वारा अक्सर फ्यूचर स्टार को ही विजेता बनाया जाता है क्योंकि इसे जीतने वाले को सीधे रेसलमेनिया में चैंपियनशिप मैच मिलता है. WWE रोस्टर में इस समय कई उभरते हुए स्टार्स हैं. ब्रॉन ब्रेकर, जेकब फाटू और ओबा फेमी जैसे यंग स्टार्स को मौका मिलना चाहिए. नए स्टार को बिल्ड करने के लिए भी रेंस को इस साल का मैच नहीं जीतना चाहिए.
रोमन रेंस लगातार एक्टिव नहीं रहेंगे
2024 में हुए रेसलमेनिया 40 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था. इसके बाद से रोमन ज्यादातर पार्ट-टाइमर ही रहे हैं. 2025 में तो उन्होंने सिर्फ सात ही मैच लड़े हैं. अभी भी वो WWE टीवी से गायब हैं. रेंस आगे भी पार्ट-टाइमर के रूप में ही काम करेंगे. इस लिहाज से देखा जाए तो उन्हें रंबल मैच का विजेता बनाने से कोई फायदा नहीं है. किसी एक्टिव स्टार को जीत मिलेगी, तो इससे WWE को ही फायदा होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE के मौजूदा चैंपियन ने किया ‘संन्यास’ का ऐलान! 3 साल बाद फैंस का टूटेगा दिल?
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines