John Cena: WWE Saturday Night’s Main Event में इस बार बवाल होने वाला है. फैंस को 13 दिसंबर को एक तगड़ा इवेंट देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी बात है कि जॉन सीना वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. गुंथर के साथ उनका धमाकेदार मैच तय किया गया है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या सीना को उनके आखिरी मैच में जीत मिलेगी या नहीं. पुराने रिकॉर्ड्स को देखकर तो लगता है कि सीना हार सकते हैं. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों सीना को उनके आखिरी WWE मैच में हार मिल सकती है.
गुंथर हैं उभरते सुपरस्टार
गुंथर के लिए अभी तक मेन रोस्टर का सफर बहुत अच्छा रहा है. कंपनी ने उन्हें समय-समय पर तगड़ा पुश दिया है. हर मौके पर द रिंग जनरल ने अपने काम से सभी का दिल जीता. जॉन सीना के आखिरी विरोधी गुंथर हैं, तो जाहिर सी बात है कि कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. सीना द रिंग जनरल को ऊपर उठाने के लिए उनके साथ लड़ रहे हैं. ये एक पासिंग द टॉर्च मोमेंट है. ऐसे में अगर गुंथर हार गए तो फिर उनकी छवि को नुकसान पहुंचेगा. उनकी फैन-फॉलोइंग में कमी आ सकती है. साथ ही साथ उनका मनोबल भी टूट सकता है. फ्यूचर का ख्याल रखते हुए कंपनी सीना को हार के लिए बुक कर सकती है.
ये भी पढ़ें:-WWE में रहस्यमयी हमलावर ने मचाया हाहाकार, काली जैकेट पहने इन 3 स्टार्स पर सबसे ज्यादा शक!
ट्रेडिशन रह सकता है जारी
पिछले दो दशक में WWE में एक खास चीज देखी गई है. जिन WWE दिग्गजों ने अपना रिटायरमेंट मैच लड़ा है, उन्हें क्लीन हार का सामना करना पड़ा है. ये ट्रेडिशन अभी भी जारी रहेगा. दूसरे रेसलर को ऊपर उठाने के लिए ऐसा करना पड़ता है. कंपनी को रेसलर का फ्यूचर बिल्ड करने के लिए अलग बुकिंग करनी पड़ती है. ट्रेडिशन को देखते हुए हो सकता है कि सीना को भी अंतिम मैच में हार का सामना करना पड़े.
हार से जॉन सीना को नहीं पड़ेगा फर्क
जॉन सीना ने अपने 23 साल के करियर में सबकुछ हासिल कर लिया है. WWE में उनके पास पाने के लिए कुछ नहीं है. बहुत जल्द उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर दिया जाएगा. वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बन गए हैं. सीना अगर गुंथर के खिलाफ हार भी जाएंगे, तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. एक तरह से वो अपने विरोधी को आगे बढ़ाने का ही काम कर रहे हैं. सीना को बस मुकाबले में बने रहकर अंतिम बार खास पल को महसूस करना है. ये भी एक वजह है कि सीना की हार हो सकती है क्योंकि उन्हें इससे कोई मतलब नहीं होगा.
ये भी पढ़ें:-प्रेमानंद महाराज की शरण में जाने से पहले 3 मौके जब WWE रिंग में Veer Mahaan ने मचाया कोहराम, दुश्मन को किया तहस-नहस
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
21 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines