WWE Relinquished Their Titles: WWE में मौजूदा समय में बढ़िया काम चल रहा है. कंपनी को हर जगह से वाहवाही मिल रही है. यूएस के बाहर भी अच्छा बिजनेस चल रहा है. पुराने दिग्गजों की वापसी भी हो रही है. इंजरी एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जिस वजह से कुछ टॉप स्टार्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं. 2025 में तो बहुत रेसलर्स किसी ने किसी चोट का शिकार हुए हैं. यहां हम आपको मेन रोस्टर के तीन फेमस सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें 2025 में चैंपियनशिप छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.
सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस के लिए यह साल अभी तक बढ़िया रहा. रेसलमेनिया 41 में उन्होंने रोमन रेंस को पिन किया. पॉल हेमन के साथ मिलकर उन्होंने द विज़न ग्रुप बनाया, जिसमें ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर शामिल हुए. रॉलिंस ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी हासिल किया. समरस्लैम 2025 में उन्होंने ब्रीफकेस कैश-इन कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. हाल ही में हुए क्राउन ज्वेल में कोडी रोड्स के खिलाफ रॉलिंस को शोल्डर इंजरी का सामना करना पड़ा है. उनकी सर्जरी होने वाली है. 79 दिन बाद उन्हें अपना टाइटल गंवाना पड़ा.
ये भी पढ़ें:-WWE में 2 फेमस स्टार्स के शर्मनाक 112 दिनों के टाइटल रन का अंत, 2026 में रिटायर होने वाला दिग्गज बना चैंपियन
लिव मॉर्गन
लिव मॉर्गन पिछले कुछ सालों में अपना बड़ा नाम विमेंस डिवीजन में बना चुकी हैं. इस साल भी उन्होंने बढ़िया काम किया. कंपनी ने भी समय-समय पर उन्हें पुश दिया. रेसलमेनिया 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में उन्होंने राकेल रॉड्रिगेज के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन जून में कायरी सेन के खिलाफ मैच में उनका कंधा चोटिल हो गया. इस वजह से उन्हें अपना टाइटल गंवाना पड़ा.
नेओमी
रेसलिंग की दुनिया में नेओमी का भी बहुत बड़ा नाम है. इस साल उन्हें अच्छा पुश दिया गया. उन्होंने विमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता. इसके बाद जुलाई में हुए Evolution इवेंट में उन्होंने इसे कैश-इन कर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. लगा था कि उनका टाइटल रन लंबा चलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 35 दिन बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी के कारण उन्हें टाइटल छोड़ना पड़ा. जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तब वह बहुत भावुक हो गई थी.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के भाई का बड़ा धोखा, चीटिंग से चैंपियनशिप का टिकट किया हासिल
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines