हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 बड़ी चीजें जो 2026 में Triple H ने WWE के किंग Roman Reigns के लिए जरूर करनी चाहिए

2025 में WWE में रोमन रेंस कुछ खास कारनामे नहीं कर पाए. ज्यादातर वो ब्रेक पर ही रहे. उनकी बुकिंग पर भी ध्यान नहीं दिया गया. 2026 में ट्रिपल एच ने उनके लिए बड़ी चीजें करनी चाहिए.

विज्ञापन
क्या रोमन रेंस के लिए 2026 शानदार रहेगा?

Roman Reigns & Triple H: 2024 के रेसलमेनिया तक रोमन रेंस के लिए WWE में चीजें सही रही थीं. इसके बाद उनका मामला थोड़ा खराब ही रहा. बतौर पार्ट टाइमर उन्होंने बड़े मौकों पर ही वापसी की. 2025 में भी वो ज्यादा खास नहीं कर पाए. सबसे बड़ी बात है कि उनकी बुकिंग तगड़ी नहीं की गई. एक शो में मैच लड़ने के बाद लगातार वो ब्रेक पर चले गए. अब अगले साल को शानदार बनाने पर उनकी नजरें होंगी. यहां हम तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो 2026 में ट्रिपल एच ने WWE किंग रेंस के लिए जरूर करनी चाहिए.

रोमन रेंस को बनाना चाहिए चैंपियन

रोमन रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने तगड़े काम से WWE को बढ़िया बिजनेस दिया था. अब फैंस को रेंस को बतौर चैंपियन ही देखना अच्छा लगता है. रोमन ने खुद इसकी इच्छा भी प्रकट कर दी है. उनका मुकाबला कोडी रोड्स के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए हो सकता है. रेंस जब चैंपियन थे, तब वो हील के रूप में काम कर रहे थे. अब रोमन बेबीफेस हैं, तो ट्रिपल एच को अगले साल उन्हें चैंपियन जरूर बनाना चाहिए. इससे कंपनी को तगड़ा फायदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE में इन 4 मौजूदा चैंपियंस का दबदबा, 100 दिन के बाद भी बादशाहत खत्म करना हुआ मुश्किल

विज्ञापन

रॉयल रंबल मैच रोमन रेंस को जीतना चाहिए

WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 31 जनवरी को होने वाला है. इसमें होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. ट्रिपल एच को इस बार रोमन रेंस को रंबल मैच में जीत के लिए बुक करना चाहिए. 2015 में अंतिम बार उन्होंने रंबल मैच में जीत हासिल की थी. अगर रोमन इस बड़े मैच को जीत गए, तो फिर रोड टू रेसलमेनिया 42 काफी रोमांचक हो जाएगा. ट्रिपल एच ने इस वजह से भी रेंस को मौका देना चाहिए.

रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच

रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. पिछले साल ये मुकाबला होने वाला था, लेकिन कोडी रोड्स की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. ट्रिपल एच को अब 2026 के किसी बड़े इवेंट में दोनों के बीच मैच करा देना चाहिए. ऐसा ना हो कि कुछ साल बाद फैंस का ही उत्साह इस मुकाबले के लिए खत्म हो जाए. समय रहते हुए ट्रिपल एच ने इस तगड़े मुकाबले को बुक कर देना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘The Rock ने चॉकलेट और आइसक्रीम भेजी’- WWE के द फाइनल बॉस को लेकर Seth Rollins का बड़ा खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola