WTC Points Table 2024: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइल की प्वाइंट्स टेबल में भी एक स्थान का फायदा हुआ है तो वहीं न्यूजीलैंड को सीरीज में मिली हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइल की प्वाइंट्स टेबल में झटका लगा है। दूसरे टेस्ट मैच में हार के साथ ही कीवी टीम को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ WTC Points Table में हलचल
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के ऑस्ट्रेलिया ने दोनों मैचों में जीत हासिल की। जिसके बाद अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइल की प्वाइंट्स टेबल में भी हलचल देखने को मिली है। जहां ऑस्ट्रेलिया को जीत के साथ फायदा हुआ है तो वहीं न्यूजीलैंड को हार के साथ नुकसान उठाना पड़ा है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइल की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर थी तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है तो न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
टीम इंडिया अभी भी पहले स्थान पर मौजदू
इस मैच के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइल की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया की जगह पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज के चौथे मैच से ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइल की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम इंडिया 9 मैचों में 6 जीत, 2 हार और एक ड्रॉ के साथ पहले नंबर पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अब 12 मैचों में 8 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है।
ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से की जीत दर्ज
दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 278 रनों का लक्ष्य था। जो एक समय बना पाना ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी मुश्किल लग रहा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर आखिरकार लक्ष्य को हासिल करके मैच जीत लिया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 98 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मिचेल मार्श ने 80 रन बनाए। वहीं कप्तान पैट कमिंस ने भी नाबाद 32 रनों की अहम पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- NZ vs AUS: 80 पर आधी टीम पवेलियन लोटी, फिर भी ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की शानदार जीत
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या हार्दिक पांड्या से नाराज हैं Suryakumar Yadav? इंस्टाग्राम स्टोरी कर रही इशारा
ये भी पढ़ें:- ICC Champions Trophy 2025: तो क्या पाकिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? PCB लगा रहा जोर
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
27 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines