WTC Final 2025: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मैच में बढ़त बना ली है। तीसरे दिन अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा इंजरी के कारण बहुत बड़ी समस्या के साथ जूझ रहे थे। ऐसे में मुकाबला के चौथे दिन उनके बल्लेबाजी करने उतरने पर संदेह नजर आ रहा है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच ने भी इसको लेकर बड़ा इशारा किया है।
क्या बल्लेबाजी करने उतरेंगे टेम्बा बावुमा?
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एश्वेल प्रिंस ने साफ कर दिया है कि दिन का खेल शुरू होने पर ही टेम्बा बावुमा के खेलने या न खेलने पर फैसला किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम को फाइनल जीतने के लिए 69 रनों की जरूरत है। फिलहाल मैदान पर कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन तो वहीं एडेन मार्करम 102 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे दिन टेम्बा के खेलने को लेकर एश्वेल प्रिंस ने कहा, ‘उसे अपने पूरे करियर में संघर्ष करना पड़ा है और यह उनके करियर के लिए निर्णायक क्षण हो सकता है। मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से यह सबसे बड़ा मंच है। शायद मुझे खेल के बाद इस सवाल का जवाब देना चाहिए।’
प्रिंस ने बताया क्यों तीसरे दिन बावुमा ने जारी रखी बल्लेबाजी?
तीसरे दिन टी के पहले ही टेम्बा बावुमा को इंजरी हो गई,जिसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी। जिसके बारे में बल्लेबाजी कोच एश्वेल प्रिंस ने कहा, ‘हमें यह तय करना था कि वह बल्लेबाजी जारी रखेंगे या नहीं और इसका उनके स्ट्रोकप्ले पर क्या असर होगा, इससे एडेन की लय पर क्या असर पड़ेगा। अगर दो को एक में बदला जा रहा है या फिर वे दो या तीन रन नहीं बना सकते हैं। वे दोनों इस बात पर अड़े थे कि टेम्बा खेलना जारी रखेंगे। वह खेलना जारी रखना चाहते थे। एडेन इस बात पर अड़े थे कि साझेदारी ही अहम है। जाहिर है, अगर ट्रिस्टन स्टब्स मैदान में होते, तो हमारे पास अभी भी टेम्बा के विकेट बचे होते, लेकिन आप एक नई साझेदारी शुरू करते हैं। वे बहुत अच्छा महसूस कर रहे थे और वे इसे जारी रखना चाहते थे।’
ये भी पढ़ें: WTC Final 2025: अभी तक तय नहीं साउथ अफ्रीका की जीत, 5 बार जीता हुआ मैच गंवाया
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
1 hr agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
1 hr agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
3 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
3 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
5 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines