WTC Final Weather Forecast: 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है। कंगारू टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, प्रोटियाज टीम पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी। दोनों ही टीमों ने डब्ल्यूटीसी के इस साइकल में जबरदस्त खेल दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के पास दमदार तेज गेंदबाजों की फौज मौजूद है, जबकि टीम के बल्लेबाज भी अच्छी लय में मौजूद हैं।
कैसा रहेगा डब्ल्यूटीसी फाइनल में मौसम?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच की मेजबानी इंग्लैंड का ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान करेगा। टेस्ट के पहले दिन बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। हालांकि, दूसरे दिन मैदान पर पूरी दिन बादल छाए रहेंगे। मगर फैन्स के लिए अच्छी बात यह है कि बारिश होने के चांस सिर्फ 10 प्रतिशत हैं। यानी खेल बिना किसी रुकावट के दूसरे दिन भी चलता रहेगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप खिली रहने की उम्मीद है। हालांकि, खिताबी मुकाबले के तीसरे दिन बारिश होने की संभावना 25 प्रतिशत है।
चौथे दिन भी मौसम खेल के पक्ष में ही रहेगा और बारिश होने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। टेस्ट के पांचवें दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के कुल 16 प्रतिशत चांस हैं। कुल मिलाकर कहानी यह है कि टेस्ट के पांचों दिन ज्यादातर मौसम क्लियर ही रहने की उम्मीद है और फैन्स को बल्ले और गेंद के बीच पांचों दिन जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी।
कौन रहा है किस पर भारी?
क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 101 मैच खेले गए हैं। इस दौरान 54 में जीत कंगारू टीम के हाथ लगी है। वहीं, 26 मैचों में मैदान प्रोटियाज टीम ने मारा है। यानी ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका पर पूरी तरह से हावी नजर आई है।
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
53 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines